Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रधानमंत्री के मंच पर दिखे मेरठ के जनप्रतिनिधि:रेलवे स्टेशन पर स्थानीय नेताओं को रखा गया बाहर

    13 hours ago

    1

    0

    मेरठ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली स्थल पर बने मंच पर मेरठ के जनप्रतिनिधियों को ही स्थान दिया गया। पीएम के साथ मंच पर सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी और केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी के साथ सांसद, विधायक, एमएलसी थे। ये कार्यक्रम सरकार का था इसलिए जनप्रतिनिधियों को मंच पर बैठाया गया था। मंच पर सबसे पहले सीएम योगी ने संबोधन दिया इसके बाद पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित किया। पीएम के साथ मंच पर बैठे ये जनप्रतिनिधि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंच पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री और भाजपा के यूपी प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी, केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी, यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, मेरठ के प्रभारी मंत्री व यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से सांसद अरुण गोविल, बिजनौर सांसद चंदन चौहान, बागपत सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान, मेरठ दक्षिण सीट से विधायक, राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, हस्तिनापुर सीट से विधायक राज्यमंत्री दिनेश खटीक, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, रालोद से सिवालखास विधायक डॉ. गुलाम मोहम्मद, मेयर हरिकांत अहलूवालिया, मेरठ जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, एमएलसी श्रीचंद शर्मा, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, एमएलसी अश्चविनी त्यागी रहे। पार्टी नेताओं को मंच से बाहर रखा गया पार्टी के नेताओं में से पश्चिमी के क्षेत्रीय प्रभारी सतेंद्र सिसोदिया, जिला और महानगर के नेताओं, प्रभारियों, मोर्चों के अध्यक्षों, नेताओं, पूर्व सांसद, पूर्व विधायकों सभी को मंच से बाहर रखा गया। रैली स्थल में बने पंडाल में एक ओर सभी पार्टी नेताओं को बैठाया गया था। विपक्षी विधायक नहीं आए नजर मेरठ से रैपिड, मेट्रो के संचालन को हरी झंडी दिखाने का यह आयोजन सरकारी था। मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़ 3 जिलों की 12 विधानसभाओं की यह रैली थी। लेकिन मंच पर मेरठ से केवल भाजपा के विधायक ही नजर आए। विपक्ष के तीनों विधायक आयोजन में नहीं थे। सरधना से अतुल प्रधान, किठौर से सपा विधायक शाहिद मंजूर, मेरठ शहर सीट से सपा विधायक रफीक अंसारी तीनों ही मंच पर नजर नहीं आए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में 25000 का इनामी गिरफ्तार:गौशाला से गौवंश चुराकर करता था वध, तलाश में जुटी थी पुलिस
    Next Article
    बलिया में विधिक सहायता शिविर,न्यायाधीश ने अधिकारों पर जोर दिया:सरकारी योजनाओं की जानकारी ही सशक्तिकरण की कुंजी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment