Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में यौन शोषण के आरोप में वन दरोगा गिरफ्तार:पीड़िता बोली- कोर्ट मैरिज का वादा कर फरार हुआ; 8 महीने तक करता रहा रेप

    10 hours ago

    1

    0

    बलिया में शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोप में एक वन दरोगा को गिरफ्तार किया गया। पीड़िता ने 3 फरवरी को दरोगा के खिलाफ शिकायत दी थी। उसने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर लगभग आठ महीने तक उसका यौन शोषण किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़िता ने बताया- शुरुआती शिकायत के बावजूद स्थानीय स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद उसने डीआईजी आजमगढ़ और पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। इसके बाद रविवार को मुकदमा दर्ज किया गया। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया। मामला उभांव थाना क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला उभांव थाना क्षेत्र के करीमगंज गांव में वन दरोगा उग्रसेन कुमार का घर है। वह एक वर्ष से बेल्थरा रोड रेंज में तैनात हैं। जिसके खिलाफ एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई। जिसमें महिला ने 3 फरवरी को उभांव थाने में तहरीर दी थी। तहरीर में आरोप लगाया गया कि वन दरोगा उग्रसेन कुमार ने शादी का झांसा देकर लगभग आठ महीने तक उसका यौन शोषण किया। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता का आरोप है कि शुरुआती शिकायत के बावजूद स्थानीय स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। स्थानीय स्तर पर सुनवाई न होने पर पीड़िता ने डीआईजी आजमगढ़ और पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। उच्चाधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेते हुए उभांव थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देश के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 और धारा 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया। आठ माह वन दरोगा से हुई थी मुलाकात पीड़िता ने बताया- मेरी मुलाकात आरोपी से करीब आठ माह पूर्व दीदी की विवाहिता ननद के घर गोड़ाई में हुई थी। दीदी की बहू उसी गांव की रहने वाली हैं, जिससे उसका वहां आना-जाना था। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उससे घर पर शादी करने की बात कही और उसे कोर्ट मैरिज के लिए ले गया, लेकिन वहां से भाग गया। उसका यह भी आरोप है कि आरोपी की जिंदगी में दूसरी महिला के आने के बाद उसके साथ दुर्व्यवहार शुरू हो गया। पीड़िता ने मारपीट का भी आरोप लगाया है। उसने यह भी बताया कि आरोपी की पहले भी शादी हो चुकी है और वह अपनी पहली पत्नी को छोड़ चुका है। उभांव थाना प्रभारी संजय शुक्ला ने बताया कि 24 फरवरी को मुखबिर की सूचना पर आरोपी उग्रसेन कुमार जायसवाल को मधुवन ढाला के पास से गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे बलिया न्यायालय भेज दिया गया है। मामले की विवेचना जारी है। ………… ये खबर भी पढ़ें… मेरठ में परिवार के 6 लोग घर में जिंदा जले:इनमें जुड़वां बेटियों समेत 5 बच्चे; एक साथ उठा जनाजा तो कांपे लोग मेरठ में कपड़ा कारोबारी के परिवार के 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। इनमें जुड़वां बेटियों समेत 5 बच्चे हैं। कारोबारी पिता सोमवार देर शाम नमाज पढ़ने गए थे, तभी तीन मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। उस वक्त घर में महिलाएं, बच्चों समेत 12 लोग थे। ग्राउंड फ्लोर में लगी आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को बाहर निकलने का वक्त नहीं मिला। सभी लपटों के बीच अंदर फंस गए। पड़ोसियों ने तुरंत फर्स्ट फ्लोर में फंसे 5 लोगों को सीढ़ी लगाकर बाहर निकाल लिया। लेकिन, सेकंड फ्लोर में एक महिला और 5 बच्चे फंस गए। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में छठे रोजे पर इबादत का माहौल:मस्जिदों में नमाज हुई, बाजारों में देर रात तक रही रौनक
    Next Article
    आजमगढ़ कमिश्नर ने कलेक्ट्रेट का निरीक्षण किया:जनता दर्शन में शिकायतों का समय से निस्तारण करने का निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment