Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में छठे रोजे पर इबादत का माहौल:मस्जिदों में नमाज हुई, बाजारों में देर रात तक रही रौनक

    7 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में रमजान का छठा रोजा मंगलवार को धार्मिक माहौल और सामाजिक गतिविधियों के बीच गुजरा। मस्जिदों में नमाज और कुरआन की तिलावत का सिलसिला जारी रहा, वहीं घरों में भी लोगों ने रोजा रखकर इबादत की। शाम को तय समय पर इफ्तार के बाद तरावीह की नमाज में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। सुबह सहरी के साथ रोजे की शुरुआत हुई और दिन भर लोग इबादत में लगे रहे। दोपहर से घरों में इफ्तार की तैयारियां शुरू हो गईं। शाम होते-होते दस्तरख्वान पर विभिन्न पकवान सजाए गए और तय समय पर लोगों ने रोजा खोला। इसके बाद मस्जिदों में इशा और तरावीह की नमाज अदा की गई। मुस्लिम इलाकों में देर रात तक बाजारों में भीड़ इशा और तरावीह के बाद सहरी के सामान की खरीदारी के लिए बाजारों में भीड़ बढ़ गई। तुर्कमानपुर, जाहिदाबाद, रसूलपुर और नखास इलाके में देर रात तक रौनक बनी रही। तुर्कमानपुर स्थित इस्माइली दस्तरख्वान पर बिरयानी, शाही खीर, शाही टुकड़ा और ईरानी दही बड़ा की मांग ज्यादा रही। दुकान संचालकों ने बताया कि सुबह 11 बजे से देर रात तक ग्राहकों की आवाजाही बनी रहती है और रोजाना बड़ी संख्या में दही बड़ा के डिब्बे तैयार कर बेचे जा रहे हैं। इन इलाकों में रोटियां, बिरयानी, कबाब और अन्य खाद्य पदार्थों की दुकानों पर भी अच्छी भीड़ रही, जबकि चाय की दुकानों पर भी देर रात तक लोगों की आवाजाही जारी रही। इबादत और परहेजगारी का महीना चिश्तिया मस्जिद बक्शीपुर के इमाम मौलाना महमूद रजा कादरी ने कहा कि रमजान का महीना इबादत और परहेजगारी का समय है। उन्होंने लोगों से इस दौरान इबादत करने, दूसरों की मदद करने और अच्छे काम करने की अपील की। डॉ. मुबस्सिर अली ने कहा कि रमजान में खानपान संतुलित रखना जरूरी है। उन्होंने खजूर, फल और सादा भोजन लेने, तली-भुनी चीजों से परहेज करने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सहरी में हल्का भोजन लेना बेहतर होता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला मोर्चा महामंत्री पर गिरा आग का गोला, VIDEO:लाठी से पीटते समय उछलकर पहुंचा, राहुल गांधी का पुतला जला रही थीं
    Next Article
    बलिया में यौन शोषण के आरोप में वन दरोगा गिरफ्तार:पीड़िता बोली- कोर्ट मैरिज का वादा कर फरार हुआ; 8 महीने तक करता रहा रेप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment