Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में युवती ने घर में दुपट्टे से लगाई फांसी:घटना के समय घर में परिवार के सदस्य नहीं थे

    16 hours ago

    1

    0

    बलिया के रेवती कस्बे में एक 18 वर्षीय युवती ने अपने घर के अंदर फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। यह घटना शुक्रवार शाम वार्ड 12 में हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान कस्बा रेवती के वार्ड नंबर 12 निवासी धनजी की पुत्री निकिता के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि निकिता ने अपने घर के प्रथम तल पर स्थित कमरे के अंदर दुपट्टे से फंदा लगाकर यह कदम उठाया। घटना के समय निकिता के पिता धनजी और उनकी पत्नी घर से बाहर गए हुए थे। घर पर निकिता अपने भाइयों के साथ थी। इसी दौरान उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया और आत्महत्या कर ली। परिवार के सदस्यों ने खिड़की से अंदर देखा तो निकिता फंदे पर लटकी हुई मिली। सूचना मिलने के बाद रेवती थाने के एसओ अनुपम जायसवाल तुरंत मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया गया। निकिता ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। मृतका के पिता धनजी एक निजी बिजली मैकेनिक के रूप में काम करते हैं। पुलिस ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नशेड़ी दूल्हे ने जयमाल पर दुल्हन को मारी लात:बाराबंकी में ससुर को भी पीटा, विवाद में टूटीं कुर्सियां; समझौते के बाद हुई शादी
    Next Article
    श्रावस्ती में 1865 छात्र ने छोड़ा एग्जाम:41 केंद्रों पर सीसीटीवी की निगरानी में हुई थी परीक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment