Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नशेड़ी दूल्हे ने जयमाल पर दुल्हन को मारी लात:बाराबंकी में ससुर को भी पीटा, विवाद में टूटीं कुर्सियां; समझौते के बाद हुई शादी

    15 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी में शुक्रवार रात 1 बजे एक शादी समारोह बवाल में बदल गया। जयमाला के दौरान नशे में धुत दूल्हे ने दुल्हन और उसके पिता के साथ मारपीट कर दी। बाराती-घराती में विवाद काफी बढ़ गया। दोनों पक्षों में कुर्सियों और टेंट में लगे लोहे के पाइप से मारपीट हुई। मामला रामनगर थाना क्षेत्र के गणेशपुर कस्बे का है। मारपीट में दूल्हे के जीजा और दीदी घायल हो गए। पूर्व प्रधान ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया। समझौते में तय हुआ कि शादी में मारपीट की वजह से जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई दूल्हा पक्ष करेगा। देखिए मामले से जुड़ी तीन तस्वीरें… जानिए पूरा मामला… गणेशपुर निवासी व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी बहराइच जिले के मुराइनपुरवा निवासी युवक से तय की थी। 20 फरवरी की रात बारात पूरे धूमधाम और बैंड-बाजे के साथ गणेशपुर पहुंची। द्वारपूजा और स्वागत की रस्में हंसी-खुशी के माहौल में पूरी हुईं। रिश्तेदार और गांव के लोग खुशी में शामिल थे। एक तरफ भोजन की व्यवस्था चल रही थी। वहीं, दूसरी तरफ मंच पर जयमाला की तैयारी की जा रही थी। द्वारपूजा के बाद दूल्हा सेहरा बांधे मंच पर पहुंचा। दूल्हन ने बताया कि दूल्हा नशे की हालत में था। कुछ देर बाद दुल्हन को जयमाला के लिए मंच पर बुलाया गया। मंच पर मौजूद लोग सेल्फी खींच रहे थे। इससे गुस्साए दूल्हे ने दुल्हन को लात मार दी। यह देखकर दुल्हन के पिता मंच पर समझाने पहुंचे। पिता ने दूल्हे को समझाने की कोशिश की। दूल्हे ने उनके साथ भी धक्का-मुक्की और हाथापाई शुरू कर दी। मंच पर अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोग बीच-बचाव के लिए दौड़े, तो कुछ ने दूल्हे को पकड़ने की कोशिश की। जयमाला की रस्म रुक गई। मंच के नीचे खड़े घराती-बाराती में भी विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच कुर्सियों-टेंट में लगे लोहे के पाइप से मारपीट शुरू हो गई। मंडप में रखी दर्जनों कुर्सियां टूट गईं। मारपीट में कई लोग घायल हुए, जिनमें बारात से आई एक महिला, दूल्हे के जीजा और दीदी शामिल हैं। हंगामा बढ़ने पर मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस टीम विवाह स्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया। पुलिस की मौजूदगी में घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। शादी में खर्च हुए सात लाख रुपए दुल्हन ने बताया कि विवाद की शुरुआत दूल्हे की अभद्र हरकतों से हुई। जयमाला के दौरान दूल्हा नशे में था और बिना किसी उकसावे के उसने मारपीट शुरू कर दी। उसने पिता के साथ-साथ मेरी मां और भाई से भी मारपीट की। वहीं, पिता ने कहा कि उन्होंने अपनी हैसियत से बढ़कर करीब सात लाख रुपये शादी में खर्च किए थे। जब उन्होंने दूल्हे को समझाने की कोशिश की तो उसने उनके साथ भी हाथापाई की। मारपीट से हुए नुकसान की भरपाई करेगा दूल्हा पक्ष रात भर दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बनी रही। शनिवार सुबह पूर्व प्रधान दीपचंद शिल्पकार के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई। समझौते में यह तय हुआ कि शादी समारोह के दौरान हुई मारपीट से जो भी आर्थिक नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई दूल्हा पक्ष करेगा। टूइसके बाद माहौल कुछ शांत हुआ और आगे की रस्में पूरी कराने का निर्णय लिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर से होली पर चलेंगी 200 स्पेशल बसें:फेस्टिव सीजन में भी नहीं होगी यात्रियों को दिक्कत, एक्स्ट्रा स्टाफ भी रहेंगे तैनात
    Next Article
    बलिया में युवती ने घर में दुपट्टे से लगाई फांसी:घटना के समय घर में परिवार के सदस्य नहीं थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment