Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया-मऊ हाईवे पर पिकअप-ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर:हादसे के बाद लगा भीषण जाम, पुलिस ने जेसीबी से खुलवाया

    9 hours ago

    1

    0

    मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के अलीनगर के पास गुरुवार देर शाम बलिया-मऊ हाईवे पर एक पिकअप वाहन और ट्रैक्टर-ट्रॉली में भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रॉली सड़क पर पलट गई, जिससे मौके पर भीषण जाम लग गया। हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालक मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, गिट्टी लादकर जा रहे ट्रैक्टर की टक्कर पहसा की ओर से आ रहे पिकअप वाहन से हुई। घटना की सूचना मिलते ही सरायलखंसी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर जाम खुलवाया, जिससे यातायात व्यवस्था सामान्य हो सकी। सरायलखंसी थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर और पिकअप के बीच टक्कर हुई थी। ट्रैक्टर पर गिट्टी लदी थी। हादसे के बाद दोनों वाहन चालक मौके से भाग गए। पुलिस ने देर रात तक वाहन मालिकों से संपर्क करने का प्रयास किया। थानाध्यक्ष ने पुष्टि की कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है, हालांकि वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है। जाम की स्थिति को देखते हुए जेसीबी की सहायता से वाहनों को हटाकर मार्ग को सुचारु किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में जूनियर डॉक्टरों और तीमारदारों में मारपीट:एसआरएन अस्पताल में ब्लड सैंपल लेने को लेकर हुआ विवाद, 4 लोग घायल
    Next Article
    प्रतापगढ़ में बारातियों ने टेंट मालिक को पीटा:गाड़ी टच होने पर विवाद, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment