Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में व्यापारियों के साथ SP ने ली मीटिंग:साइबर क्राइम इंस्पेक्टर ने नए प्रकार के साइबर अपराधों और उनसे बचाव के दिए टिप्स

    2 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर पुलिस लाइन सभागार में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रविंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में व्यापारियों और पुलिस प्रशासन की एक बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक चारू निगम भी उपस्थित थीं। लगभग 50 बाजारों के पदाधिकारियों ने इसमें भाग लिया। बैठक की शुरुआत में विभिन्न बाजारों के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक का स्वागत किया। प्रदेश महामंत्री रविंद्र त्रिपाठी ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में व्यापारियों एवं उद्यमियों की व्यापक सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित हो रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन की तत्परता की सराहना की। रविंद्र त्रिपाठी ने पुलिस अधीक्षक से अनुरोध किया कि जनपद के सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया जाए कि व्यापारियों की शिकायतों को सम्मानपूर्वक सुना जाए और उनका त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बेहतर पुलिसिंग और भयमुक्त समाज की स्थापना में व्यापारी समाज के पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने उपस्थित व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि उनके सहयोग से पुलिस को बेहतर पुलिसिंग में मदद मिलती है। उन्होंने विशेष रूप से प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के महत्व पर जोर दिया, जिनसे कई मामलों में महत्वपूर्ण सुराग प्राप्त होते हैं। एसपी ने सभी व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों और बाजारों में अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील की। बैठक के अंत में, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर क्राइम थाना प्रभारी आलोक सिंह द्वारा सभागार परिसर में एक वृहद साइबर अपराध जागरूकता कार्यशाला भी आयोजित की गई। इस कार्यशाला के माध्यम से उपस्थित व्यापारियों को नए प्रकार के साइबर अपराधों और उनसे बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। थानाध्यक्ष हनुमंत तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच की जाएगी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है, वहीं मायके और ससुराल पक्ष के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में बुजुर्ग से 5.55 लाख की टप्पेबाजी:बेटे की शादी के पैसे स्कूटी में रखकर आलू-टमाटर खरीदने लगे, पांच मिनट में गायब हो गया बैग
    Next Article
    आजमगढ़ में मनरेगा को लेकर कांग्रेस की पदयात्रा:पदाधिकारी बोले- काला कानून वापस ले केंद्र सरकार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment