Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:3 साल पहले हुई थी शादी, पति समेत 6 पर दहेज हत्या का आरोप

    2 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के रेउसा थाना क्षेत्र अंतर्गत छेदूदू पुरवा चंद्रसेनी गांव में शुक्रवार दोपहर एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना दोपहर लगभग तीन बजे की बताई जा रही है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में परिजन विवाहिता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेउसा ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। विवाहिता की मौत से उसकी दो वर्षीय बच्ची के सिर से साया उठ गया। मृतका की पहचान सुरजाना उर्फ अर्चना (22) पत्नी ओमकार निवासी छेदूदू पुरवा चंद्रसेनी के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। मृतका के पिता पुत्तीलाल ने बेटी की मौत को आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने रेउसा थाने में पति ओमकार, ससुर मथुरा समेत छह लोगों के खिलाफ नामजद प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पिता का आरोप है कि सुरजाना की शादी 3 साल पहले हुई थी और शादी के बाद से ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था, जिसके चलते यह घटना हुई। हालांकि, पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष हनुमंत तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच की जाएगी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है, वहीं मायके और ससुराल पक्ष के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ में HPDA ने अवैध प्लाटिंग पर चलाया बुलडोजर:58 हजार वर्ग मीटर से अधिक जमीन पर कार्रवाई
    Next Article
    प्रयागराज के केंद्रीय चिकित्सालय में फिंगर की सर्जरी:मशीन दुर्घटना में कुचली उंगली का किया सफल ऑपरेशन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment