Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड समारोह संपन्न:343 रिक्रूट आरक्षियों ने ली शपथ, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सम्मानित

    3 hours ago

    2

    0

    बलिया के रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में रविवार को रिक्रूट आरक्षी दीक्षांत परेड समारोह 2025-26 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नौ माह का कठिन प्रशिक्षण पूरा करने वाले 12 टोलियों के कुल 343 रिक्रूट आरक्षियों ने शानदार परेड का प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। समारोह का शुभारंभ सुबह 08:25 बजे परेड कमांडर तृतीय द्वारा परेड को परेड स्थल पर लाने के साथ हुआ। इसके बाद पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह का विधिवत अभिवादन किया गया। मुख्य अतिथि के आगमन पर उन्होंने परेड की सुसज्जित टोलियों का निरीक्षण किया और सलामी स्वीकार की। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया, जिसे रिक्रूट आरक्षियों ने ध्यानपूर्वक सुना। मुख्यमंत्री ने पुलिस बल को आधुनिक, संवेदनशील और अपराध के प्रति सख्त होने का आह्वान किया। अपर पुलिस अधीक्षक बलिया उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला ने रिक्रूट आरक्षियों के कठिन प्रशिक्षण का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में नवनियुक्त आरक्षियों को अनुशासन और कर्तव्य परायणता का महत्व समझाया। प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूटों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इनमें कांस्टेबल विवेक द्विवेदी को सर्वांग सर्वोत्तम (संपूर्ण परीक्षा में प्रथम स्थान) के लिए सम्मानित किया गया। परेड कमांडर-I विशाल यादव, परेड कमांडर-II मो. इसराफिल मंसूरी, परेड कमांडर-III नित्य प्रकाश और कांस्टेबल अंकुर दूबे को इनडोर संपूर्ण परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए पुरस्कृत किया गया। समारोह के अंतिम चरण में जिलाधिकारी ने सभी रिक्रूट आरक्षियों को देश की सेवा, संविधान के प्रति निष्ठा और जनसुरक्षा की पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के उपरांत टोलियों ने गौरवपूर्ण तरीके से प्रस्थान किया। पुलिस अधीक्षक ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के कुशल प्रबंधन में क्षेत्राधिकारी लाइन्स अक्षय कुमार की विशेष भूमिका रही। इस अवसर पर पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण, रिक्रूट आरक्षियों के परिजन और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जनता ने विधायक मनीषा अनुरागी को पसंद नहीं किया:राठ सीट पर सपा से पसंदीदा उम्मीदवार चंद्रवती वर्मा; बसपा से श्रीकिशन अहिरवार
    Next Article
    भदोही में 198 आरक्षियों की पासिंग आउट परेड संपन्न:एडीजी वाराणसी ने ली सलामी, 9 महीने का प्रशिक्षण पूरा किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment