Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया पुलिस पर हमला मामले में मुख्य आरोपित गिरफ्तार:वारंटी को पकड़ने गई टीम पर हुआ था हमला, वाराणसी से पकड़ा गया

    17 hours ago

    1

    0

    मऊ में पुलिस टीम पर हमला करने के मुख्य आरोपित शिव प्रताप सिंह को रानीपुर पुलिस ने वाराणसी के जवाहर नगर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया है। शिव प्रताप सिंह पिरूवा गांव का निवासी है। यह घटना पिछले साल 20 दिसंबर को पिरूवा गांव में हुई थी।जब बलिया जिले के पकड़ी थाना की पुलिस मऊ के रानीपुर पुलिस के साथ वारंटी सुधाकर (जिसे बाद में शिव प्रताप के रूप में पहचाना गया) को गिरफ्तार करने उसके घर गई थी। वारंटी उस समय अलाव ताप रहा था। एक पुलिसकर्मी ने उसकी पहचान कर वारंट होने की बात कहते हुए उसे साथ चलने को कहा और हाथ पकड़ लिया। वारंटी के शोर मचाने पर उसके परिजनों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान मुख्य आरक्षी विमलेश की वर्दी फाड़ दी गई और उनका गला दबाने का प्रयास किया गया। दारोगा देवश मिश्र और भूपेंद्र सिंह की उंगलियां टूट गईं। एसआइ सुधा अग्रहरि, सिपाही प्रियंका मिश्रा और प्रिया सिंह भी घायल हो गईं। पकड़ी थाना के दारोगा मुकेश यादव ने इस मामले में छह नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। नामजद आरोपितों में वारंटी शिव प्रताप, उसका भाई विजय प्रताप, पुत्र दिवाकर, भतीजा हिमांशु सिंह, भवेडू सीमा सिंह और पत्नी नीलम सिंह शामिल थे। पांच आरोपित पहले ही जमानत करा चुके थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंबेडकरनगर में चूड़ी गली में लगी भीषण आग:दरगाह किछौछा में 10 दुकानें जलकर राख, शॉर्ट सर्किट से हादसे की आशंका
    Next Article
    पत्नी की हत्या में पति को 13 साल की जेल:संभल की पॉस्को एक्ट कोर्ट ने फैसला सुनाया, चाची को भी 10 साल की सजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment