Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी की हत्या में पति को 13 साल की जेल:संभल की पॉस्को एक्ट कोर्ट ने फैसला सुनाया, चाची को भी 10 साल की सजा

    18 hours ago

    1

    0

    संभल की एक अदालत ने पांच साल पुराने एक महिला की हत्या के मामले में फैसला सुनाया है। इस मामले में मृतका के फरार पति को 13 साल के कारावास और 20,000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया है। मृतका की बुआ/चाची को भी 10 साल कैद और 10,000 रुपये के जुर्माने की सजा पांच दिन पहले सुनाई गई थी। अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश पॉस्को एक्ट कोर्ट के न्यायाधीश अवधेश कुमार सिंह ने यह फैसला सुनाया।एडीजीसी हरिओम प्रकाश उर्फ हरीश सैनी ने बताया कि न्यायाधीश अवधेश कुमार सिंह की अदालत ने पत्नी की हत्या के मामले में पति फरमान को दोषी ठहराया है। यह मामला 13/14 जून 2020 का है, जब संभल कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देहली दरवाजा में महक पुत्री अनवर की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। पति फरमान पुत्र फुरकान, निवासी मोहल्ला कायस्थान, कस्बा व थाना हसनपुर, जनपद अमरोहा, 13 फरवरी को फरार हो गया था। न्यायालय में पेश न होने के कारण उसे पहले सजा नहीं सुनाई जा सकी थी। फिरदौस पत्नी मेहंदी हसन, निवासी मोहल्ला देहली दरवाजा, कोतवाली संभल को भी इस मामले में दोषी पाया गया। उन्हें 10 साल की जेल और 10,000 रुपये के जुर्माने से दंडित किया गया है। उसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी और मृतका के भाई-पिता के खिलाफ हत्या की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस की विवेचना में सामने आया कि हत्या फिरदौस और फरमान ने ही की थी। फिरदौस ने मकान के बंटवारे का बदला लेने के लिए अपनी भतीजी महक की शादी अपने देवर फरमान से कराई थी। महक और फरमान ने घटना से तीन साल पहले भागकर शादी की थी। लॉकडाउन में महक अपनी चाची फिरदौस के पास आकर रहने लगी थी। फिरदौस और फरमान ने महक पर अपनी मां से 2 लाख रुपये मांगने का दबाव बनाया, उसने बात नहीं मानी, तो दोनों ने मिलकर सोते समय गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। मृतका के परिजनों को बाथरूम में शव पड़ा होने की सूचना दे दी, परिजनों की घटनास्थल पर पहुंचने से पहले खुद ही पुलिस को सूचना देकर उसके सगे भाइयों-पिता का हत्या करने का आरोप लगा दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया पुलिस पर हमला मामले में मुख्य आरोपित गिरफ्तार:वारंटी को पकड़ने गई टीम पर हुआ था हमला, वाराणसी से पकड़ा गया
    Next Article
    बरेली के अस्पताल में युवती से छेड़खानी:मरीज की देखभाल करने पीलीभीत से आई थी, सोते समय सुरक्षा गार्ड ने छेड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment