Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबेडकरनगर में चूड़ी गली में लगी भीषण आग:दरगाह किछौछा में 10 दुकानें जलकर राख, शॉर्ट सर्किट से हादसे की आशंका

    15 hours ago

    1

    0

    अंबेडकरनगर के बसखारी थाना क्षेत्र स्थित दरगाह किछौछा की चूड़ी गली में मंगलवार बीती रात भीषण आग लग गई। रात करीब 1 बजे लगी इस आग में लगभग 10 गुमटीनुमा दुकानें और उनमें रखा सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। आग से मेराज का जनरल स्टोर, हसीब की खिलौना-चूड़ी की दुकान, वाजिद की खिलौने की दुकान, सिराजुद्दीन की चूड़ी की दुकान, जियावन गुप्ता और मुमताज शाह की चादर-सिन्नी की दुकानें प्रभावित हुईं। इसके अतिरिक्त, दुकानदार चुन्नू शाह और वसीम इशहाक शाह की आयुर्वेदिक दवाखाने की दुकान भी पूरी तरह जल गई। फायर ब्रिगेड की टीम और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक दुकानों को भारी नुकसान हो चुका था। आग लगने का कारण अभी अज्ञात है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि आग कैसे लगी, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। हालांकि शॉर्ट सर्किट होने की आशंका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा ई-चालान ऑफिस में होमगार्ड का शव मिला:रात में ड्यूटी पर आया था, सुबह फंदे पर लटका मिला
    Next Article
    बलिया पुलिस पर हमला मामले में मुख्य आरोपित गिरफ्तार:वारंटी को पकड़ने गई टीम पर हुआ था हमला, वाराणसी से पकड़ा गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment