Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया रेप केस में सस्पेंड क्राइम इंस्पेक्टर-SHO पर FIR:तीनों नामजद आरोपियों पर केस दर्ज, पीड़िता ने डीआईजी से की थी शिकायत

    3 hours ago

    1

    0

    बलिया के बेल्थरा रोड में शादी का झांसा देकर यौन शोषण के मामले में गिरफ्तार वन दरोगा प्रकरण ने अब बड़ा और गंभीर रूप ले लिया है। पीड़िता की नई तहरीर पर उभांव थाना में वन दरोगा उग्रसेन कुमार जायसवाल के साथ-साथ निलंबित थाना प्रभारी संजय शुक्ला और तत्कालीन विवेचक नरेश कुमार मलिक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। तीनों नामजद आरोपियों पर केस दर्ज पुलिस के अनुसार भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 75, 79 व 351(3) के तहत तीनों नामजद आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है। पीड़िता का आरोप है कि मुख्य आरोपी उग्रसेन कुमार जायसवाल और निलंबित थाना प्रभारी संजय शुक्ला उस पर लगातार मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बना रहे थे। इसके लिए पैसे का लालच देने के साथ ही जान-माल की धमकी भी दी जा रही थी। पीड़िता पर अकेले मिलने का दबाव बनाया पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि तत्कालीन विवेचक नरेश कुमार मलिक फोन और व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से बार-बार संपर्क कर उसे अकेले में मिलने के लिए दबाव बनाते थे। मना करने पर चार्जशीट सही तरीके से न दाखिल करने की धमकी दी जाती थी। साथ ही विरोध करने पर अश्लील और आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने का भी आरोप लगाया गया है। डीआईजी आजमगढ़ से पीड़िता ने की थी शिकायत गौरतलब है कि इससे पहले इसी मामले में पीड़िता ने डीआईजी आजमगढ़ से मिलकर पुलिस अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए थे। इस मामले जहां पहले क्राइम इंस्पेक्टर व बाद में उभांव एसएचओ को भी निलम्बित कर दिया गया था। आरोपी वन दरोगा को भेजा गया था जेल वन दरोगा पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, वहीं पुलिस महकमे के ही अधिकारियों पर लगे आरोपों व निलम्बन से विभाग में हड़कंप मचा हुआ था। अब तीनों के खिलाफ नया मामला दर्ज होने से अब सभी की नजर उच्चाधिकारियों की अगली कार्रवाई पर टिक गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जनगणना के लिए आज से शुरू हो रहा प्रशिक्षण:वाराणसी में 11 प्रशिक्षण केंद्र बनाए गए, सभी कार्मिकों की उपस्थिति अनिवार्य
    Next Article
    लखनऊ-मुंबई ट्रेनों में भीड़ चरम पर, हर क्लास में वेटिंग:पुष्पक, एलटीटी और कुशीनगर समेत कई ट्रेनों में सीटें फुल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment