Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जनगणना के लिए आज से शुरू हो रहा प्रशिक्षण:वाराणसी में 11 प्रशिक्षण केंद्र बनाए गए, सभी कार्मिकों की उपस्थिति अनिवार्य

    3 hours ago

    1

    0

    जनगणना-2027 के लिए आज जनपद में आज गुरुवार से प्रशिक्षण का कार्य शुरू हो रहा है। प्रशिक्षण के लिए जनपद में 16 प्रशिक्षण केंद्र बनाए गए हैं जहां पर एक्सपर्ट प्रगणक व सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण देंगे। इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए यहां पर 3117 प्रगणक और 523 सुपरवाइजरों की ड्यूटी लगाई गई है। इन सभी को जाेनवार प्रशिक्षण कार्य करना होगा। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने इस बार की जनगणना पूरी तरह से डिजिटल मोड में होगी। जो मास्टर टेनर्स ट्रेनिंग देंगे वह एचएलओ मोबाइल एप के बारे में पूरी बारीकी से बताएंगे ताकि फील्ड में उतरने के बाद उन्हें कोई असुविधा न हो। जिनकी भी ड्यूटी इस कार्य में लगाई गई है उन्हें शत प्रतिशत उपस्थित होना होगा अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई भी की जाएगी। 33 बिंदुओं पर जानकारी जुटाएंगे प्रगणक इस पर जो प्रगणक घर घर जाकर जनगणना का कार्य करेंगे वह परिवार से संबंधित पूरा डिटेल मोबाइल में ही एप पर भरेंगे। इसमें 33 बिंदुओं पर जानकारी मांगेंगे। इसमतें मकानों की गणना, मकान की हालत, प्रत्येक व्यक्ति की गणना, परिवार के मुखिया का नाम, परिवार किस जाति का है, जैसे 33 सवालों का जवाब पूछेंगे। इसके साथ ही इंटरनेट, लैपटाप, टेलीफोन, मोबाइल, स्मार्टफोन, साइकिल, बाइक, कार आदि है या नहीं इसकी भी जानकारी लेंगे। जिन स्कूलाें पर जनगणना के लिए प्रशिक्षण होना है उसमें नेशनल इंटर कॉलेज, बंगाली टोला इंटर कॉलेज, सुंदरपुर कम्पोजिट विद्यालय, एएनएमए मॉडल स्कूल (चेतगंज), कबीरचौरा कम्पोजिट विद्यालय, जेपी मेहता इंटर कॉलेज, सिल्वर ग्रोव स्कूल (महेशपुर), सुधाकर महिला पीजी कॉलेज (पाण्डेयपुर), जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), सेंट फ्रांसिस जेवियर्स स्कूल व प्रभु नारायण इंटर कॉलेज रामनगर शामिल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में ओपी राजभर बोले- नोएडा हिंसा विपक्ष की साजिश:कहा- सपा और कांग्रेस नेता कर रहे सरकार को बदनाम, अखिलेश महिला विरोधी
    Next Article
    बलिया रेप केस में सस्पेंड क्राइम इंस्पेक्टर-SHO पर FIR:तीनों नामजद आरोपियों पर केस दर्ज, पीड़िता ने डीआईजी से की थी शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment