Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया सदर तहसील का डीएम ने किया औचक निरीक्षण:अव्यवस्था पर एसडीएम, तहसीलदार को फटकार; नायब तहसीलदार का वेतन रोका

    1 hour ago

    1

    0

    बलिया के जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने गुरुवार शाम सदर तहसील का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कई स्थानों पर अव्यवस्था पाई, जिस पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई और समयबद्ध सुधार के निर्देश दिए। परिसर में गंदगी मिलने पर जिलाधिकारी ने नाजिर को सख्त चेतावनी दी। उन्होंने बिजली विभाग को लटके तारों को व्यवस्थित करने और साफ-सफाई दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। तहसील परिसर के सामने पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के पूर्व निर्देशों का पालन न होने पर एसडीएम को फटकार लगाते हुए तत्काल व्यवस्था सुधारने को कहा गया। खतौनी निकालने की व्यवस्था अव्यवस्थित पाए जाने पर डीएम ने प्रारूप चस्पा करने, आवेदन जमा करने के लिए अलग काउंटर बनाने और निर्धारित 15 रुपये शुल्क की जानकारी सार्वजनिक करने के निर्देश दिए। उन्होंने बारकोड के माध्यम से भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा और अधिक शुल्क लेने पर एफआईआर दर्ज करने की चेतावनी दी। होमगार्ड के बैठने के स्थान पर लेखपालों के बैठने की व्यवस्था और भवन की खराब रंगाई-पुताई पर भी नाराजगी व्यक्त की गई। किशोर न्यायालय बोर्ड के आसपास गंदगी मिलने पर तत्काल सफाई के निर्देश दिए गए। न्यायालय कक्षों में कंप्यूटर की साफ-सफाई, लटके तारों को व्यवस्थित करने और अतिरिक्त अलमारियों को हटाने के आदेश दिए गए। एसडीएम कार्यालय में फाइलों के रखरखाव को लेकर निर्देश दिए गए कि सभी फाइलें संबंधित धाराओं के अनुसार व्यवस्थित रूप से रखी जाएं। साथ ही, वर्तमान में किस अलमारी में किस धारा की कितनी फाइलें हैं, इसका लिखित विवरण उपलब्ध कराया जाए। एसडीएम कोर्ट के पास बैठे फौजदारी स्टेनो को खाली हॉल में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए गए। उप जिलाधिकारी कार्यालय को तीन दिन में खाली कर उसमें नायब तहसीलदार का कार्यालय संचालित करने को कहा गया। विद्युत कक्ष में पुरानी टूटी कुर्सियां और अन्य उपकरण पाए जाने पर तहसीलदार अतुल हर्ष को कड़ी फटकार लगाई गई और उनसे तुरंत स्पष्टीकरण मांगा गया। लेखपाल कक्ष में सभी कानूनगो और लेखपालों के बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। बीआरसी/विधानसभा फेफना कार्यालय में आपदा, कोर्ट, वरासत, गणना प्रपत्र फार्म 06 और अन्य फाइलों के इधर-उधर रखे जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। अभिलेखागार में विभिन्न विभागों की फाइलें मिश्रित पाए जाने पर आपदा विभाग, अभिलेखागार रजिस्ट्रार और कानूनगो के खिलाफ विभागीय कार्रवाई तथा नायब तहसीलदार का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। सभी कर्मचारियों को चेतावनी दी गई कि 20 दिन के भीतर व्यवस्था सुधार ली जाए, अन्यथा वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी।बाढ़ संबंधी त्रिपाल सामग्री और वाउचर न देने पर भी वेतन रोकने के निर्देश दिए गए।बीआरसी और विधानसभा फेफना कार्यालय को एक स्थान पर शिफ्ट करने का आदेश दिया गया। अभिलेखागार में लेखपालों के लिए रखे गए तीन लैपटॉप और वहां कोर्ट की फाइलें रखे जाने पर नायब तहसीलदार से लिखित जवाब तलब किया गया।निर्वाचन स्टोर के निरीक्षण में गंदगी और खाली बॉक्स/कबाड़ मिलने पर डीएम ने उन्हें वेयरहाउस में शिफ्ट करने तथा निर्वाचन पत्रावलियों और अन्य सामान को अलग- अलग कक्षों में व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि व्यवस्था सुधार में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और निर्धारित समयसीमा में सभी निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।निरीक्षण में एसडीएम सदर तिमराज सिंह,तहसीलदार अतुल हर्ष एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होटल में थूक लगाकर रोटी बनाने का वीडियो वायरल:अलीगढ़ में धार्मिक भावनाओं को पहुंचा ठेस, आरोपी गिरफ्तार
    Next Article
    रामपुर अधिवक्ता फारुख हत्याकांड में वीडियो की जांच:फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, दो कर्मचारियों से पूछताछ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment