Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बम ब्लास्ट की सूचना मिलते ही कोर्ट परिसर सील:टीम ने मॉकड्रिल की, डॉग स्क्वायड सामान जांचा, फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग

    1 hour ago

    1

    0

    पिछले दिनों राजधानी लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में कोर्ट परिसरों को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने की अफवाहों के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई हैं। इसी क्रम में सीतापुर में सुरक्षा व्यवस्था की परख के लिए जिला न्यायालय परिसर में एक व्यापक मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। मॉकड्रिल के दौरान जिला न्यायालय सीतापुर के रिकॉर्ड रूम के बाहर बम ब्लास्ट का परिदृश्य तैयार किया गया। जैसे ही विस्फोट की सूचना मिली, पुलिस, डॉग स्क्वायड और फायर ब्रिगेड की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेराबंदी कर सील कर दिया, ताकि किसी भी तरह की जनहानि या अफरातफरी से बचा जा सके। डॉग स्क्वायड द्वारा संदिग्ध वस्तुओं की गहन जांच की गई, वहीं फायर ब्रिगेड ने मौके पर लगी आग पर काबू पाया। मॉकड्रिल के तहत एक घायल व्यक्ति को स्ट्रेचर के माध्यम से सुरक्षित बाहर निकालकर एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। इस दौरान मेडिकल टीम की तत्परता और राहत कार्यों की भी बारीकी से जांच की गई। सीओ सिटी विनायक भोसले ने बताया कि इस रिहर्सल का मुख्य उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति में विभिन्न विभागों के बीच समन्वय और रिस्पॉन्स टाइम को परखना था। मॉकड्रिल के दौरान यह देखा गया कि सूचना मिलने के कितने समय में टीमें मौके पर पहुंचीं और स्थिति को नियंत्रित करने में कितना वक्त लगा। अधिकारियों ने कहा कि ऐसी मॉकड्रिल भविष्य में भी आयोजित की जाती रहेंगी, ताकि किसी वास्तविक खतरे की स्थिति में सुरक्षा एजेंसियां पूरी तैयारी के साथ आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें। आम नागरिकों से भी अपील की गई कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इंस्पेक्टर ने सिक्योरिटी गार्ड की जॉब के लिए मार्कशीट बनवाई:फर्जी डिग्री बनाने वालों को पकड़ने के लिए प्लान बनाया, सरगना ने 21 हजार मांगे
    Next Article
    ऑनलाइन ठगी के 77 हजार रुपए वापस मिले:मिर्जापुर में 5 माह पहले ई-कॉमर्स साइट से हुई थी धोखाधड़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment