Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में युवक पर जानलेवा हमला, VIDEO:पुरानी रंजिश में लाठी-डंडों से पीटा, पुलिस ने FIR दर्ज की

    1 hour ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते लाठी-डंडों और धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना सदर बाजार थाना क्षेत्र के आनंदपुरम कॉलोनी के पास हुई। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला मदराखेल निवासी रामलड़ैते ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनके पुत्र कौशल मिश्र पर 11 फरवरी 2026 को हमला हुआ। कौशल अपने साले को अस्पताल छोड़कर लौट रहे थे, तभी आनंदपुरम कॉलोनी के पास घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए कौशल को जमीन पर गिराकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि एक आरोपी ने धारदार हथियार से भी वार किया, जिससे कौशल गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर-शराबा सुनकर राहगीरों और आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर युवक को बचाया। इसके बाद परिजन कौशल को जिला अस्पताल ले गए, जहां उनका उपचार किया गया। घटना के बाद आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित परिवार का आरोप है कि थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि प्रकरण की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इंस्पेक्टर ने मैली शर्ट-पैंट पहनी, बेरोजगार बन गए:10वीं पास की मार्कशीट बनवाने पहुंचे; कानपुर में कैसे पकड़ा फर्जी मार्कशीट रैकेट जानिए
    Next Article
    बेजुबान से कुकर्म पर भड़का जनआक्रोश:आरोपी को कालिख पोत पुलिस को सौंपा, मथुरा में मजामत कर पुलिस को सौंपा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment