Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेजुबान से कुकर्म पर भड़का जनआक्रोश:आरोपी को कालिख पोत पुलिस को सौंपा, मथुरा में मजामत कर पुलिस को सौंपा

    1 hour ago

    1

    0

    मथुरा के वृंदावन में एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बेजुबान स्ट्रीट फीमेल डॉग के साथ एक युवक ने कुकर्म किया और उसके बाद चाकू मारकर हत्या कर दी। मामले की जानकारी मिलते ही इलाके में आक्रोश फैल गया। लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसके मुंह पर कालिख पोत जूते की माला पहनाकर इलाके में घुमाया। गौरा नगर इलाके का मामला वृंदावन के गौरा नगर इलाके में रहने वाले 35 वर्षीय बिहारी पुत्र राममूर्ति ने गुरुवार की रात को एक स्ट्रीट फीमेल डॉग को पकड़ लिया और उसको घर ले गया। इसके बाद आरोप है कि बिहारी ने उसके साथ कुकर्म किया और फिर मामला छुपाने के लिए उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी और शव को छिपा दिया। खून से सने गद्दे मिलने पर भड़का आक्रोश शुक्रवार को कब्रिस्तान के पास रहने वाले बिहारी के घर के पीछे खून से सने गद्दे मिले तो लोगों में आक्रोश फैल गया। जानकारी की तो पता चला कि बिहारी ने बेजुबान की हत्या कर दी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मजदूरी करने वाले बिहारी ने पहले स्ट्रीट फीमेल डॉग के साथ कुकर्म किया और उसके बाद उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी। मुंह पर पोती कालिख जानकारी मिलते ही इलाके में जन आक्रोश फैल गया। लोगों ने बिहारी को पकड़ लिया। इसके बाद उसके मुंह पर कालिख पोत दी और फिर जूतों की माला पहनाकर उसे इलाके में घुमाया। इस दौरान महिलाओं ने उसको चप्पलों से भी मारा। इसके बाद आरोपी बिहारी को थाना ले आए जहां उसे पुलिस को सौंप दिया। पत्नी की दो साल पहले हो चुकी है मौत आरोपी बिहारी की पत्नी का दो साल पहले देहांत हो चुका है। उसकी दस साल पहले शादी हुई थी। घर पर वह अकेला रहता था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। थाना प्रभारी संजय पांडे ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में युवक पर जानलेवा हमला, VIDEO:पुरानी रंजिश में लाठी-डंडों से पीटा, पुलिस ने FIR दर्ज की
    Next Article
    अखिलेश यादव पर BJP-MLA सांगा का पलटवार:बोले…वो गोरी चमड़ी वाले अंग्रेज थे और आप गेहुंआ चमड़ी वाले, सपा सरकार में यूपी की पहचान दंगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment