Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बीमारी से परेशान बुजुर्ग महिला ने फांसी लगाकर दी जान:बदायूं के उदैया नगला में फंदे से लटका मिला शव

    20 hours ago

    1

    0

    बदायूं के उसावां थाना क्षेत्र में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला मंदबुद्धि होने के साथ-साथ बीमार भी रहती थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। यह घटना मंगलवार सुबह ग्राम उदैया नगला में सामने आई। नेत्रपाल यादव की पत्नी रिहासा देवी सोमवार रात खाना खाकर सोई थीं। सुबह परिवार के सदस्यों ने उन्हें फंदे से लटका हुआ पाया, जिससे घर में हड़कंप मच गया। रिहासा देवी की उम्र 65 वर्ष थी और वह मानसिक रूप से कमजोर थीं। परिवार के अनुसार, वह लंबे समय से बीमार भी चल रही थीं। घटना की जानकारी मिलते ही उसावां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका के मायके वाले भी शाहजहांपुर के थाना कलान क्षेत्र के ग्राम मिलिकिया से घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के दो बेटे और एक बेटी है, जिनकी शादी हो चुकी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में विकास भवन पर बीसी सखियों का प्रदर्शन:मानदेय व कर्ज माफी की मांग, सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
    Next Article
    दिव्यांग मजदूर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:जालौन में परिवार का भरण-पोषण करता था, घर के अंदर लटका मिला शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment