Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Haryana में Daikin का 1000 करोड़ का मेगा निवेश, CM Saini बोले- युवाओं को मिलेंगे 500+ Jobs

    3 hours from now

    2

    0

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को कहा कि जापान की एयर-कंडीशनर विनिर्माता कंपनी डाइकिन मानेसर में लगभग 1,000 करोड़ रुपये के निवेश से अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) केंद्र स्थापित करने की योजना बना रही है। सैनी ने कहा कि यह आरएंडडी केंद्र देश का सबसे बड़ा और अपनी तरह का पहला केंद्र होगा, जो न केवल प्रौद्योगिकी नवाचार को बढ़ावा देगा बल्कि हरियाणा को औद्योगिक केंद्र के रूप में और मजबूत बनाएगा। सैनी ने अपने सरकारी आवास पर जापानी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान कहा कि डाइकिन के इस निवेश से राज्य में 500 से अधिक युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह निवेश राज्य सरकार की उद्योग-अनुकूल नीतियों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जापान का हरियाणा की नीतियों और औद्योगिक माहौल पर भरोसा और मजबूत हुआ है, जो इस निवेश में दिखाई देता है। सैनी ने कहा कि यह निवेश भविष्य में और अधिक विदेशी निवेश के रास्ते खोलेगा और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का मुख्य लक्ष्य व्यवसाय करने में सुगमता को बढ़ावा देना और व्यवसाय की लागत को कम करना है। इसके लिए सरकार ने कई सुधारात्मक कदम उठाए हैं, जिससे उद्योगपतियों के लिए निवेश करना आसान हुआ है। उन्होंने बताया कि निवेशकों की सुविधा के लिए एकल-खिड़की प्रणाली लागू की गई है, जिसके तहत सभी आवश्यक मंजूरियां एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाती हैं। इससे प्रक्रियाएं सरल और तेज हुई हैं तथा विदेशी कंपनियों का राज्य की ओर आकर्षण बढ़ा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Iran-US Ceasefire Live Update: अमेरिका के साथ दूसरे दौर की वार्ता को तैयार ईरान, मगर रख दी ये शर्त
    Next Article
    PM Modi पर Kharge के 'विवादित बोल' से घमासान, BJP ने Election Commission में की शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment