Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुमराह एक साल बाद टेस्ट टीम में:न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम का ऐलान, गिल और अय्यर शेयर करेंगे वनडे टीम की कप्तानी

    15 hours ago

    1

    0

    न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की टेस्ट और वनडे टीम का ऐलान हो गया है। जसप्रीत बुमराह एक साल बाद टेस्ट टीम में वापसी कर रहे हैं। उन्होंने आखिरी टेस्ट मैच पिछले साल नवंबर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था। बुमराह वनडे और टी-20 टीम का हिस्सा नहीं होंगे। ऋषभ पंत भी टेस्ट टीम में शामिल किए गए हैं। शुभमन गिल टेस्ट टीम के कप्तान बरकरार रखे गए हैं। वनडे फॉर्मेट में गिल के साथ-साथ श्रेयस अय्यर भी कप्तान बनाए गए हैं। गिल शुरुआती तीन वनडे में कप्तान होंगे। वहीं, आखिरी दो वनडे में श्रेयस अय्यर कमान संभालेंगे। इस दो मैचों के दौरान गिल के साथ उप कप्तान केएल राहुल को आराम दिया जाएगा। भारत 22 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक न्यूजीलैंड दौरे पर रहेगा। इस दौरान टीम 5 टी-20, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेलेगी। आकाशदीप की वापसी तेज गेंदबाज आकाशदीप सिंह की भी टेस्ट टीम में वापसी हुई है। उन्होंने आखिरी टेस्ट जुलाई 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में खेला था। जडेजा वनडे टीम में नहीं, कुमार कुशाग्र को पहली बार मौका टी-20 टीम का पहले ही ऐलान हो चुका भारतीय टी-20 टीम का पहले ही ऐलान हो चुका है। 36 साल के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की 4 साल बाद वापसी हुई है। उन्होंने अपना आखिरी मैच 2022 में खेला था। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी भी टीम में बरकरार हैं। टी-20 टीमः श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव। ---------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भुवनेश्वर कुमार की 4 साल बाद भारतीय टीम में वापसी:न्यूजीलैंड दौरे के लिए सूर्यवंशी टी-20 टीम में बरकरार; मंधाना विमेंस टीम की कप्तान न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टी-20 टीम का ऐलान कर दिया गया है। 36 साल के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की 4 साल बाद वापसी हुई है। उन्होंने अपना आखिरी मैच 2022 में खेला था। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी टीम में बरकरार हैं। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    इंडिया-वेस्टइंडीज मैच से पहले वैभव सूर्यवंशी की एक और पोस्ट:लिखा- अब भी भरोसा है; वेस्टइंडीज सीरीज में अब तक नहीं खेले
    Next Article
    सहवाग के बेटे आर्यवीर ने 173 रन बनाए:19 चौके-8 छक्के लगाए, वीनू मांकड़ ट्रॉफी में दिल्ली के लिए खेली कप्तानी पारी

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment