Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बनारस स्टेशन से 7.10 लाख चुराने वाले दो गिरफ्तार:जीआरपी ने पकड़ा, शौक पूरा करने के लिए दोस्त के साथ करता था चोरी, 3.93 लाख बरामद

    8 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के बनारस स्टेशन से 28 मई की रात फूड प्लाजा से 7.10 लाख कैश और दो मोबाइल चुराने वाले शातिर चोरों को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई आरपीएफ, सीआइबी और जीआरपी ने संयुक्त रूप से की है। पकड़े गए चोर आकाश पटेल और सभाजीत वर्मा की गिरफ्तारी बाबतपुर इलाके से हुई है। दोनों वाराणसी के रहने वाले हैं और शराब के लती हैं। शौक पूरा करने और ऐशो-आराम के लिए यह चोरी की थी। फिलहाल उन्हें संबंधित धराओं में जेल भेजा जा रहा है। 28 मई की रात की थी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई थी घटना वाराणसी कैंट स्टेशन के जीआरपी थाना प्रभारी रजोल नागर ने बताया - 28 मई की रात बनारस स्टेशन के प्लेटफार्म-8 पर स्थित जनरल स्टोर के कर्मचारी श्रवण यादव ने बताया - स्टेशन पर धनदेई देवी के नाम से एक फूड स्टाल है। जिसपर वह और उसका सतीश यादव निवासी सुल्तानपुर काम करते हैं।28 मई की रात एक बजे दोनों बेंच पर सोने चले गए उसी समय एक युवक आकर स्टाल से रुपयों से भरा बैग और दोनों मोबाइल कर चला गया था। सीसीटीवी में यह घटना कैद हुई थी। जिसपर मुकदमा दर्ज किया गया था। सीसीटीवी में बाबतपुर तक दिखे आरोपी रजोल नागर ने बताया - हमने पहले प्लेटफार्म के सीसीटीवी चेक किये। फिर नगर निगम स्मार्ट कमांड सेंटर त्रिनेत्र के कैमरे चेक किए तो दो युवक जिसमे से एक सीसीटीवी में रुपयों का बैग ले जाते हुए दिखाई दे रहा है कैद हुए थे। इसपर जीआरपी, आरपीएफ और सीआइबी ने टीम बनाकर दोनों की तलाश शुरू कर दी। इसी क्रम में शातिर आकाश पटेल और सभाजीत वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। आकाश पटेल पहले भी जा चुका है जेल थाना प्रभारी जीआरपी ने बताया - आकाश पटेल शातिर किस्म का चोर है और वह पहले भी जेल जा चुका है। पूछताछ में उसने बताया कि वह 11 बजे के करीब उस फूड प्लाजा पर गया था और पैसों की रैकी की थी। इसके बाद वह जब 1 बज गया और संचालक सोने चला गया तो धीरे से जाकर बैग और अन्य सामान लेकर वहां से चलता बना था। आकाश शराब का लती है और शौक पूरा करने के लिए यह काम करता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दो किशोरों के परिजनों को 4-4 लाख की मदद:श्रावस्ती में नहाते समय राप्ती नदी में डूब गए थे, मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता
    Next Article
    अवध यूनिवर्सिटी में आनलाइन प्रवेश की अंतिम तथि 30 जून:UG- PG के लिए पंजीकरण /प्रवेश के लिए पहले 30 मई थी लास्ट डेट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment