Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाप-बेटे पर गोली चलाने वाले मुख्य हिस्ट्रीशीटर की मौत:बागपत में दुकान में घुसकर मारीं थी ताबड़तोड़ गोलियां, पिटाई से घायल हुआ था

    12 hours ago

    2

    0

    बागपत के बड़ौत में सोमवार को बस स्टैंड चौकी के पास हुए गोलीकांड में तीन लोगों की मौत हो गई। टेंट कारोबारी सोहनलाल और उनके बेटे विकास की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले के मुख्य आरोपी, लुहारी गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके साथ ही बड़ौत पुलिस ने मृत आरोपी वरुण लुहारी के पिता बाबूराम को भी गिरफ्तार कर लिया है। कारोबारी पिता-पुत्र की फोटो इलाज के दौरान हिस्ट्रीशीटर की मौत प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद वरुण लुहारी भागने की कोशिश कर रहा था। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। हंगामे और गोलीबारी के बीच वरुण गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे पहले जिला अस्पताल और फिर मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, सोहनलाल और वरुण लुहारी के परिवारों के बीच लगभग एक दशक पुरानी रंजिश थी। वर्ष 2016 में हुए एक हत्याकांड के बाद यह दुश्मनी और बढ़ गई थी। सोमवार की घटना इसी पुरानी रंजिश का परिणाम मानी जा रही है। इस मामले में मृतक सोहनलाल के भाई राजेश की शिकायत पर देर रात मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी, उसके भाई तरुण, पिता बाबूराम, मोंटी और गोलू सहित पांच लोगों को नामजद किया है। प्राथमिकी में कुछ अन्य अज्ञात बदमाशों के भी शामिल होने की आशंका जताई गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य सबूतों के आधार पर जांच कर रही है कि वारदात में कुल कितने लोग शामिल थे। फरार आरोपियों की तलाश जारी दिनदहाड़े हुए इस तिहरे हत्याकांड के बाद शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात किया है। अधिकारियों ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। आरोपी का पिता भी गिरफ्तार इसके साथ ही बड़ौत में हुए डबल मर्डर मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मृत आरोपी वरुण लुहारी के पिता बाबूराम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश के लिए 10 टीमें गठित की हैं। पुलिस अधीक्षक बागपत ने बताया कि बड़ौत में हुई इस खूनी घटना में वरुण पक्ष की ओर से दो लोगों पर फायरिंग की गई थी। इसमें सोहनलाल और उनके बेटे विकास की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद भागते समय आरोपी वरुण लुहारी की भी मौत हो गई है। मुकदमे को लेकर चल रही थी रंजिश एसपी ने आगे बताया कि वर्ष 2023 में गैंगस्टर एक्ट के तहत वरुण पक्ष के मकान की कुर्की की कार्रवाई की गई थी। इसके बाद परिवार बागपत छोड़कर देहरादून में रहने लगा था। मंगलवार को वरुण एक मुकदमे की तारीख पर अदालत आया था। इसी दौरान बस अड्डे के पास यह सनसनीखेज वारदात हुई। एसपी सूरज राय ने बताया कि- दोनों पक्षों के बीच वर्ष 2015 में दर्ज एक मुकदमे को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही थी। इसी दुश्मनी ने मंगलवार को खूनी संघर्ष का रूप ले लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाराबंकी में 6 साल की मासूम समेत मां-बेटे की मौत:गोपालपुर मोड़ के पास बकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, चालक मौके से फरार
    Next Article
    वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:कारोबारी की गोली मारकर हत्या, पेंटर ने सुसाइड किया, भर्ती परीक्षा देने जा रही बेटी को ट्रक ने कुचला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment