Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाराबंकी-बहराइच 8 लेन NH-927 को मिली मंजूरी:6969 करोड़ की परियोजना से आधा होगा सफर समय; लखनऊ से बढ़ेगी कनेक्टिविटी

    3 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर को बड़ा बढ़ावा देते हुए केंद्र सरकार ने बाराबंकी से बहराइच को जोड़ने वाले 101.5 किलोमीटर लंबे नए राष्ट्रीय राजमार्ग NH-927 के उच्चीकरण को मंजूरी दे दी है। लखनऊ से सांसद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के प्रयासों से स्वीकृत इस परियोजना पर करीब 6969 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 8 लेन एक्सेस कंट्रोल हाईवे से बदलेगी तस्वीर नए NH-927 को पूरी तरह से एक्सेस कंट्रोल हाईवे के रूप में विकसित किया जाएगा। इसका मतलब है कि इस मार्ग पर केवल निर्धारित स्थानों से ही प्रवेश और निकास की सुविधा होगी। मुख्य मार्ग चार लेन का होगा, जबकि दोनों ओर दो-दो लेन की सर्विस रोड बनाई जाएगी। इससे स्थानीय और लंबी दूरी के यातायात को अलग-अलग संचालित किया जा सकेगा, जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या काफी हद तक कम होगी। 2.5 घंटे का सफर घटकर होगा 1.25 घंटे इस हाईवे के बनने के बाद बाराबंकी से बहराइच के बीच यात्रा समय में बड़ा बदलाव आएगा। अभी जहां यह दूरी तय करने में करीब ढाई घंटे लगते हैं, वहीं नई सड़क बनने के बाद यह समय घटकर लगभग सवा घंटे रह जाएगा। इससे न सिर्फ यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि व्यापार और आवागमन भी तेज होगा। घाघरा नदी पर बनेगा 1130 मीटर लंबा केबल ब्रिज परियोजना की सबसे खास बात घाघरा नदी पर बनने वाला 1130 मीटर लंबा पुल होगा। यह पुल छह लेन का होगा और आधुनिक केबल आधारित तकनीक से तैयार किया जाएगा। यह ब्रिज न सिर्फ तकनीकी दृष्टि से खास होगा, बल्कि क्षेत्र की कनेक्टिविटी को भी नई ऊंचाई देगा। अक्टूबर 2026 से शुरू होगा निर्माण कार्य इस महत्वाकांक्षी परियोजना का निर्माण कार्य अक्टूबर 2026 से शुरू होने की संभावना है और इसे अक्टूबर 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। परियोजना के पूरा होने के बाद लखनऊ राज्य राजधानी क्षेत्र (SCR) की कनेक्टिविटी और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। लखनऊ के आसपास तेजी से बढ़ रहा इंफ्रास्ट्रक्चर नेटवर्क पिछले कुछ वर्षों में लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे का तेजी से विस्तार हुआ है। लखनऊ-कानपुर NH-27, लखनऊ-अयोध्या NH-26 और लखनऊ-सुल्तानपुर-गाजीपुर NH-731 के अपग्रेडेशन के साथ-साथ आउटर रिंग रोड और लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे जैसे प्रोजेक्ट्स भी इस क्षेत्र को मजबूत कनेक्टिविटी दे रहे हैं। इन सभी परियोजनाओं के साथ NH-927 का निर्माण उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास, निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिला सिलेंडर:सिलेंडर किसी ओर को देने का दावा, DSO ने किल्लत से इनकार किया
    Next Article
    ससुराल आए युवक का शव पेड़ से लटका मिला:7 साल पहले हुई थी शादी, पति-पत्नी में हुआ था विवाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment