Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिला सिलेंडर:सिलेंडर किसी ओर को देने का दावा, DSO ने किल्लत से इनकार किया

    3 hours ago

    1

    0

    संभल जिले में घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर ग्रामीण उपभोक्ता परेशान हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि घंटों लाइन में लगने के बाद भी उन्हें सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। उनका दावा है कि उनकी बुकिंग के बावजूद सिलेंडर किसी और को दे दिए गए हैं। बुधवार को चंदौसी कोतवाली कस्बे में स्थित ताहिर गैस एजेंसी के उपभोक्ताओं को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ा। कई उपभोक्ता 8 दिनों से एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं और सुबह से लाइन में लगने के बावजूद उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं के अनुसार, 4 से 5 घंटे इंतजार के बाद उन्हें अगले दिन आने को कहा जाता है। कई उपभोक्ता अपने छोटे बच्चों के साथ सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लग रही है। इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी (DSO) शिवि गर्ग ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुकिंग के लिए 45 दिन और शहरी क्षेत्रों में 25 दिन का समय निर्धारित है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि यदि उन्हें कोई समस्या आती है तो वे उनके कंट्रोल रूम में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायत मिलने पर संबंधित गैस एजेंसी की जांच की जाएगी। DSO गर्ग ने यह भी स्पष्ट किया कि जिले में गैस की कोई किल्लत नहीं है और उनके पास पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध है। उन्होंने सभी गैस एजेंसी मालिकों को उपभोक्ताओं के साथ उचित व्यवहार करने के निर्देश दिए हैं। संभल जिले में कुल 39 गैस एजेंसियां हैं, जिनसे 4.50 लाख उपभोक्ता जुड़े हैं। प्रतिदिन 15,000 से अधिक उपभोक्ता बुकिंग करते हैं और लगभग 12,500 सिलेंडर वितरित किए जाते हैं। तहसील संभल क्षेत्र की 10 गैस एजेंसियों से गैस किल्लत की कोई शिकायत नहीं मिली है। हालांकि, सबसे अधिक शिकायतें चंदौसी तहसील की ताहिर गैस एजेंसी से आ रही हैं। एजेंसी के मालिक मोहम्मद ताहिर का कहना है कि उनकी एजेंसी पर किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है और सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रधान डाकघर को साइनाइड गैस बम से उड़ाने की धमकी:ईमेल से मिली सूचना, फतेहपुर एसपी ने पुलिस बल के साथ की जांच
    Next Article
    बाराबंकी-बहराइच 8 लेन NH-927 को मिली मंजूरी:6969 करोड़ की परियोजना से आधा होगा सफर समय; लखनऊ से बढ़ेगी कनेक्टिविटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment