Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाराबंकी-बहराइच फोरलेन हाईवे को मिली मंजूरी:6969 करोड़ की परियोजना से बढ़ेगी रफ्तार, नेपाल सीमा तक कनेक्टिविटी होगी मजबूत

    3 hours ago

    1

    0

    केंद्रीय मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में बाराबंकी से बहराइच तक 101.515 किलोमीटर लंबे फोरलेन एक्सेस-कंट्रोल्ड राष्ट्रीय राजमार्ग-927 के निर्माण को मंजूरी दे दी है। यह परियोजना 6969.04 करोड़ रुपये की लागत से हाइब्रिड वार्षिकी मोड (PPP) पर बनाई जाएगी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया। इस परियोजना के तहत बाराबंकी-बहराइच मार्ग को फोरलेन नियंत्रित प्रवेश-निकास वाले हाईवे में विकसित किया जाएगा, जिससे जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी। साथ ही सेवा सड़कों के निर्माण से स्थानीय यातायात भी सुगम होगा। यात्रा समय में एक घंटे की कमी आएगी नई सड़क बनने से औसत यात्रा गति बढ़ेगी और यात्रा समय में लगभग एक घंटे की कमी आएगी। इसके अलावा सड़क सुरक्षा, ईंधन की बचत और वाहन संचालन लागत में भी सुधार होगा, जिससे क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी। यह हाईवे लखनऊ से रूपईडीहा कॉरिडोर का अहम हिस्सा होगा और बाराबंकी, रामनगर, जरवल, कैसरगंज, फखरपुर और बहराइच जैसे प्रमुख शहरों को जोड़ेगा। परियोजना के तहत करीब 48.28 किलोमीटर लंबाई के बाईपास भी बनाए जाएंगे। कई जिलों में बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी इस मार्ग से राष्ट्रीय राजमार्ग-27, 330बी और 730 के साथ-साथ राज्य राजमार्ग का जुड़ाव होगा। इसके अलावा लखनऊ और श्रावस्ती हवाई अड्डों, बाराबंकी, बुढ़वल और बहराइच समेत कई रेलवे स्टेशनों तथा रूपईडीहा लैंड पोर्ट से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। परियोजना पूरी होने पर रूपईडीहा लैंड पोर्ट और हवाई अड्डों से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे माल और यात्रियों की आवाजाही तेज होगी। नेपालगंज सीमा के जरिए भारत-नेपाल के बीच व्यापार व परिवहन आसान होगा। इस सड़क से बहराइच और श्रावस्ती का संपर्क प्रमुख आर्थिक व लॉजिस्टिक्स केंद्रों से जुड़ जाएगा, जिससे कृषि व्यापार, पर्यटन, सीमा पार कारोबार और क्षेत्रीय निवेश को बढ़ावा मिलेगा और लाखों लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में अस्पताल से नवजात बच्ची गायब:घरवाले बोले- हॉस्पिटल कर्मियों ने बेटी को बेचा, DM से मदद की गुहार लगाई
    Next Article
    सुलतानपुर में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार:चोरी के सोने-चांदी के आभूषण बरामद, कोर्ट ने भेजा जेल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment