Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुलतानपुर में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार:चोरी के सोने-चांदी के आभूषण बरामद, कोर्ट ने भेजा जेल

    3 hours ago

    1

    0

    सुलतानपुर पुलिस ने नकबजनी के एक मामले का खुलासा किया है। इस कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी के सोने और चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी लम्भुआ के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तार आरोपियों में रामतीरथ निषाद पुत्र लल्लन निषाद और दयाराम पुत्र लल्लन निषाद, दोनों निवासी ग्राम भौरियार, थाना चाँदा शामिल हैं। इनके साथ ही चोरी का सामान खरीदने वाले राहुल सोनी पुत्र संतलाल सोनी निवासी अमरुपुर, थाना चाँदा को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने रामतीरथ के पास से एक सफेद धातु की पायल और एक मटर माला (पीली धातु के लॉकेट के साथ) बरामद की। दयाराम के पास से एक जोड़ी पायजेब और दो जोड़ी सफेद धातु की पायल मिलीं। राहुल सोनी के पास से एक सफेद धातु की करधन बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, आरोपी रामतीरथ निषाद पर पहले से 6 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि दयाराम निषाद पर 5 मामले पंजीकृत हैं। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को नियमानुसार पुलिस हिरासत में लेकर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह, उपनिरीक्षक रमेशचंद्र यादव, उपनिरीक्षक अभिनवशंकर शुक्ला, हेड कांस्टेबल विकास तिवारी (स्वाट टीम), राजकुमार शुक्ला (स्वाट टीम), मो. इमाम (स्वाट टीम), ऋषीराज सिंह (स्वाट टीम), कांस्टेबल रितिक कुमार दीक्षित (स्वाट टीम), शैलेश राजभर (स्वाट टीम), हेड कांस्टेबल प्रदीप सरोज, कांस्टेबल संतोष वर्मा और कांस्टेबल विजय यादव शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाराबंकी-बहराइच फोरलेन हाईवे को मिली मंजूरी:6969 करोड़ की परियोजना से बढ़ेगी रफ्तार, नेपाल सीमा तक कनेक्टिविटी होगी मजबूत
    Next Article
    बिजनौर ईदगाह में सुबह 8 बजे होगी ईद की नमाज:विशेष सफाई अभियान चला, शहर काजी ने की समय पर पहुंचने की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment