Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाराबंकी का युवक 20 लाख की स्मैक के साथ गिरफ्तार:एक्टिवा और 200 रुपए भी मिले, कोर्ट भेजा गया आरोपी

    1 hour ago

    1

    0

    बहराइच में नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली देहात पुलिस ने मंगलवार देर रात एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 44 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की, जिसकी कीमत करीब 20 लाख रुपए बताई गई है। आरोपी के पास से 200 रुपए नकद और एक एक्टिवा स्कूटी भी मिली है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश करने के लिए भेज दिया। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली देहात प्रभारी दद्दन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम 6 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे क्षेत्र में गश्त कर रही थी। चित्तौरा मोड़ पर संदिग्ध युवक को रोका गश्त के दौरान पुलिस टीम को चित्तौरा मोड़ के पास एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 44 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। इसके अलावा पुलिस ने 200 रुपए नकद और एक एक्टिवा स्कूटी भी बरामद की। बाराबंकी का रहने वाला है आरोपी पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान सद्दाम हुसैन (32) पुत्र शाह मोहम्मद के रूप में हुई है। वह बाराबंकी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के गजपतीपुर का निवासी है। बरामद स्मैक की कीमत करीब 20 लाख रुपए बताई गई है। NDPS एक्ट में केस कोतवाली देहात पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत केस नंबर 381/2026 दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया। कार्रवाई में उपनिरीक्षक आशुतोष सिंह, उपनिरीक्षक मुकेश पाण्डेय, हेड कांस्टेबल सोनू कुमार और हेड कांस्टेबल श्रीकृष्ण यादव शामिल रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नकली डीएपी बनाने के आरोप में दो पर केस दर्ज:हापुड़ में 90 बैग और मशीनें बरामद, कृषि विभाग ने की कार्रवाई
    Next Article
    विकसित भारत संकल्प कार्यक्रम में नहीं जुटी अपेक्षित भीड़:कानपुर देहात में 300 से ज्यादा कुर्सियां खाली रहीं, सरकारी महकमे से जुड़े लोगों से कुर्सियां भरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment