Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाराबंकी में 49 हजार के खाद्य पदार्थ नष्ट:होली-रमजान के मद्देनजर खाद्य विभाग ने की सघन छापेमारी

    3 hours ago

    1

    0

    होली और रमजान के मद्देनजर बाराबंकी जनपद में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई आयुक्त महोदया, जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और सहायक आयुक्त (खाद्य-II) डॉ. शैलेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देश पर नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में की गई। अभियान के दौरान कुल 49,000 रुपये मूल्य के दूषित खाद्य पदार्थ मौके पर ही नष्ट किए गए। इनमें 15,000 रुपये के बूंदी लड्डू, 25,000 रुपये की कचरी और 9,000 रुपये का पनीर शामिल है। जांच में 30 किलोग्राम बूंदी लड्डू में अत्यधिक रंग पाया गया, जबकि 250 किलोग्राम कचरी दूषित मिली। इसके अतिरिक्त, 30 किलोग्राम पनीर अस्वास्थ्यकर स्थिति में पाए जाने पर विनष्ट किया गया। इस दौरान कुल 6 खाद्य नमूने जांच के लिए संग्रहीत किए गए। इनमें एक खोया, एक कचरी, एक बूंदी लड्डू, दो पनीर और एक रंगीन कचरी का नमूना शामिल है। छापेमारी के तहत साई राम राम ढाबा (दादरा, तहसील नवाबगंज) से खोया और बूंदी का नमूना लिया गया, साथ ही 30 किलोग्राम मिठाई नष्ट की गई। बदोसराय, सिरौली गौसपुर स्थित रिंकू लाल के प्रतिष्ठान से पनीर का नमूना लेकर 30 किलोग्राम पनीर विनष्ट किया गया। जायसवाल किराना स्टोर (स्टेशन रोड) से कचरी का नमूना लिया गया और 250 किलोग्राम कचरी नष्ट कराई गई। प्रवर्तन कार्रवाई में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीरद पाण्डेय के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुण कुमार, अर्शी फारूकी, भगौती प्रसाद, पल्लवी तिवारी, अनुराधा मिश्रा और डॉ. अंकिता यादव शामिल रहे। खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि आगामी त्योहारों के मद्देनजर मिलावटखोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में साइबर ठगी का पैसा रिफंड:पुलिस ने 24 घंटे में रुपये वापसी करवाये, OTP शेयर न करने की अपील
    Next Article
    रोटरी डे पर बच्चों के बीच पहुंचे क्लब के सदस्य:गोरखपुर में केक काटकर बांटी खुशियां, गिफ्ट से खिले बच्चों के चेहरे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment