Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रोटरी डे पर बच्चों के बीच पहुंचे क्लब के सदस्य:गोरखपुर में केक काटकर बांटी खुशियां, गिफ्ट से खिले बच्चों के चेहरे

    3 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में 'रोटरी डे' के अवसर पर रोटरी क्लब मिडटाउन के सदस्यों ने एक नेक पहल की। क्लब के सदस्यों ने बाल शिशु गृह के बच्चों के साथ समय बिताया और उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेरी। रोटरी डे का जश्न मनाने के लिए क्लब के सदस्यों ने बच्चों के साथ मिलकर केक काटा और उन्हें रोटरी डे की जानकारी दी। बच्चों ने भी सदस्यों के साथ मिलकर खूब मस्ती की और खुशियां साझा कीं। साथ ही बच्चों को उनके मनपसंद गिफ्ट बांटा गया, जिससे उनके चेहरे खिल उठे। जरूरत के सामान और पोषण सामग्री का वितरण केवल जश्न ही नहीं, बल्कि क्लब ने बच्चों की सेहत और जरूरतों का भी ख्याल रखा। सदस्यों ने बच्चों को पोषण से भरपूर खाद्य पदार्थ और उनके उपयोग की विभिन्न सामग्रियां भेंट कीं। क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कि इन बच्चों के बीच आकर जो खुशी मिलती है, वही रोटरी का असली उद्देश्य है। सेवा ही रोटरी का लक्ष्य इस दौरान क्लब के सदस्यों ने बताया कि रोटरी क्लब हमेशा से समाज सेवा और जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे रहता है। बच्चों के बेहतर भविष्य और उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इस तरह के आयोजन भविष्य में भी जारी रहेंगे। इस दौरान क्लब के सदस्य राजकुमार बथवाल, आकाश अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, हर्ष बंका, रवि खेमका, सुधीर जैन, अल्पना जैन, त्रिलोकनाथ, नीति जैन, रीता अग्रवाल और अन्य मौजूद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाराबंकी में 49 हजार के खाद्य पदार्थ नष्ट:होली-रमजान के मद्देनजर खाद्य विभाग ने की सघन छापेमारी
    Next Article
    सड़क निर्माण रोलर से कुचलकर साइकिल सवार की मौत:कौशाम्बी के तरना गांव के पास हुआ हादसा, मृतक की पहचान नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment