Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाराबंकी में बोर्ड परीक्षा में तीन छात्राएं बेहोश:इलाज के बाद हालत स्थिर, डॉक्टर ने बताया पढ़ाई के दबाव से बिगड़ी हालत

    14 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी के सिरौली गौसपुर क्षेत्र स्थित सुंदरलाल इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा के दौरान एक छात्रा परीक्षा कक्ष में अचानक बेहोश हो गई। विद्यालय प्रशासन ने तत्काल एंबुलेंस बुलाई और छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव भेजा, जहां उसका उपचार किया गया। बेहोश हुई छात्रा की पहचान ग्राम बासा, थाना मसौली निवासी उम्मेहया पुत्री मोहम्मद आसिफ के रूप में हुई है। चिकित्सकों ने बताया कि छात्रा का पहले से इलाज चल रहा था। परीक्षा के दौरान अत्यधिक मानसिक दबाव और घबराहट के कारण वह अचेत हो गई। उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार है और सामान्य होने पर उसे छुट्टी दे दी जाएगी। इसी विद्यालय में उसी दिन दो अन्य छात्राएं भी परीक्षा के दौरान अस्वस्थ होकर बेहोश हो गईं। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, प्राथमिक उपचार और देखभाल के बाद उनकी स्थिति स्कूल में ही स्थिर हो गई। स्वास्थ्य सामान्य होने पर उन्हें दोबारा परीक्षा देने की अनुमति दी गई। जिले में हाल के दिनों में परीक्षा के दौरान छात्राओं के बेहोश होने की ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं, जिससे अभिभावकों और शिक्षकों में चिंता बढ़ गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि परीक्षा का मानसिक दबाव, तनाव, पर्याप्त नींद की कमी और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं इन घटनाओं के प्रमुख कारण हो सकते हैं। विशेषज्ञों ने अभिभावकों और शिक्षकों से अपील की है कि वे परीक्षा के समय बच्चों पर अनावश्यक दबाव न डालें। बच्चों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए संतुलित आहार, पर्याप्त नींद और सकारात्मक माहौल बेहद आवश्यक है। साथ ही, स्कूलों को भी परीक्षा अवधि में स्वास्थ्य निगरानी और काउंसलिंग की व्यवस्था को मजबूत करना चाहिए ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ नगर निगम के सदन में पार्षदों में तनातनी:भाजपा पार्षद ने वाकआउट किया, कांग्रेस वाले बोले- बिना एजेंडे के सदन बुलाया
    Next Article
    SSP के सामने खूब रोई कपड़ा कारोबारी की बहू:हैरेसमेंट के संगीन आरोप लगाए;बोली-ससुर कहता है पुलिस-विधायक सब मेरी जेब में,तेरी कौन सुनेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment