Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    SSP के सामने खूब रोई कपड़ा कारोबारी की बहू:हैरेसमेंट के संगीन आरोप लगाए;बोली-ससुर कहता है पुलिस-विधायक सब मेरी जेब में,तेरी कौन सुनेगा

    16 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद के एक बड़े कपड़ा कारोबारी की बहू ने SSP के सामने पेश होकर ससुर और ससुराल वालों पर हैरेसमेंट के संगीन आरोप लगाए हैं। कपड़ा कारोबारी की बहू ने ससुर के रिश्तेदार पर बदीनीयती के भी आरोप लगाए हैं। शिकायत सुनाते हुए एसएसपी दफ्तर में रोने लगी पीड़िता ने कहा कि उसने आरोपियों के खिलाफ 2 महीना पहले मुकदमा दर्ज कराया था। लेकिन उसके ससुर के रसूख की चलते पुलिस ने अभी तक कोई एक्शन लेना तो दूर आरोपियों से पूछताछ तक नहीं की है। पीड़िता ने पुलिस कप्तान से कहा कि, उसका ससुर धमकी देता है कि वह कपड़े का बड़ा कारोबारी है। उसके संबंध पुलिस से लेकर विधायक तक, सभी से हैं। पीड़िता ने कहा कि, मुकदमे में नामजद होने के बावजूद सिविल लाइंस थाने की पुलिस उसे थाने में चाय ऑफर करती है। ससुर के पैसे और प्रभाव की वजह से अभी तक मुकदमे में नामजद लोगों के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। पीड़िता ने मामले में विवेचक और सिविल लाइंस पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए एसएसपी से निष्पक्ष विवेचना और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। मामला शहर की पॅाश कालोनी मानसरोवर से जुड़ा है। यहां रहने वाले शैलेंद्र सिंह कपड़ा कारोबारी हैं। वो रेडीमेड कपड़ों का एक ब्रांड चलाते हैं, जिसके 40 से अधिक आउटलेट हैं। शैलेंद्र सिंह की बहू पारूल ने 23 दिसंबर 2025 को सिविल लाइंस थाने में अपने पति देवांश, ससुर शैलेंद्र सिंह,सास पूनम,ननद प्रेरणा सिंह,पुष्पेंद्र सिंह और गौरव ढाका के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में FIR दर्ज कराई थी। पीड़िता की 2023 में हुई थी कपड़ा कारोबारी के बेटे से शादी पीड़िता ने सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराई एफआईआर में कहा था कि,कपड़ा कारोबारी के बेटे देवाश सिंह के साथ उसकी शादी 4 दिसंबर 2023 को हुई थी। शादी में उसके माता पिता ने करीब एक करोड़ रुपए खर्च किए थे। क्रेटा कार, डायमंड व सोने के सेट, अंगूठियों, चैन, पैण्डल, बैसलैट, समेत करीब 20 तोला सोना दिया था। बोली-ससुर दहेज लोभी, फॉरच्यूनर और 25 लाख मांगे पीड़िता ने कहा कि, शादी के कुछ दिन बाद ही उसे पता चला कि उसका ससुर और अन्य ससुराल वाले दहेज लोभी हैं। ससुर ने शादी के कुछ दिन बाद ही फॉरच्यूनर कार और 25 लाख रुपए की डिमांड शुरू कर दी। इसके लिए पीड़िता का उत्पीड़न किया जाने लगा। इंकार करने पर मारा पीटा गया, गाली गलौच की गयी और जान से मारने की धमदी दी। पीड़िता ने कहा कि वह लगातार जुल्मों को सहती रही और यह सोचती रही कि शायद सही समय आने पर ठीक हो जाएगा लेकिन पीड़िता के पति, सास-ससुर व नन्द प्रेरणा का व्यवहार दिनोंदिन खराब होता चला गया। यहां तक कि ससुर के रिश्तेदार गौरव ढाका ने उस पर बदनीयत रखना शुरू कर दी। पीड़िता ने गौरव ढाका पर संगीन आरोप लगाए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाराबंकी में बोर्ड परीक्षा में तीन छात्राएं बेहोश:इलाज के बाद हालत स्थिर, डॉक्टर ने बताया पढ़ाई के दबाव से बिगड़ी हालत
    Next Article
    घर के बाहर पेशाब करने से रोका तो हंगामा:बिठूर में पुलिस के सामने मारपीट, बरातियों को थाने ले गई; दोनों पक्षों में समझौता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment