Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाराबंकी में कार तालाब में गिरी, व्यापारी की मौत:ससुराल से लौटते समय हुआ हादसा, 2 साल की बेटी गंभीर घायल

    2 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी के फतेहपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में 30 वर्षीय आलू व्यापारी सोहराब उर्फ इरशाद की मौत हो गई। उनकी कार अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी, जिससे मौके पर ही उनकी जान चली गई। हादसे में उनकी दो वर्षीय बेटी आफरीन गंभीर रूप से घायल हो गई है। सोहराब उर्फ इरशाद इसरौली गांव के निवासी थे। वह रविवार शाम अपनी ससुराल नालापार उत्तरी (कस्बा फतेहपुर) गए थे। सोमवार सुबह करीब 5 बजे वह अपनी बेटी आफरीन के साथ घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। दशरथपुर गांव के पास देंवा रोड पर एक मोड़ पर उनकी आई-10 कार अचानक अनियंत्रित हो गई। कार हवा में कई बार पलटते हुए सड़क किनारे स्थित तालाब में जा गिरी। हादसे की गंभीरता ऐसी थी कि कार पूरी तरह पलट गई और पिता-पुत्री दोनों अंदर फंस गए। हादसे के बाद कुछ देर तक घटनास्थल पर सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि, बच्ची आफरीन की चीखें सुनकर खेतों की ओर जा रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद पिता-पुत्री को कार से बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने सोहराब को मृत घोषित कर दिया। आफरीन की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। सोहराब अपने पिता के साथ आलू का कारोबार करते थे। परिवार की मुख्य जिम्मेदारी उन्हीं पर थी। उनकी असामयिक मृत्यु से पत्नी शामरीन और बेटी के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को जेसीबी की मदद से तालाब से बाहर निकलवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजन शव को घर ले गए, जहां अंतिम दर्शन के दौरान शोक का माहौल रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कृषि विश्वविद्यालय अयोध्या में 23 करोड़ का छात्रावास बनेगा:250 छात्रों की क्षमता, पहली किस्त 5.63 करोड़ जारी
    Next Article
    नोएडा में युवक की हत्या मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार:शव छिपाने की कोशिश की थी, सर्विलांस की मदद से पकड़े गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment