Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कृषि विश्वविद्यालय अयोध्या में 23 करोड़ का छात्रावास बनेगा:250 छात्रों की क्षमता, पहली किस्त 5.63 करोड़ जारी

    2 hours ago

    1

    0

    अयोध्या जिले के कुमारगंज स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में छात्रों की लंबे समय से चली आ रही आवासीय समस्या के समाधान की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। विश्वविद्यालय परिसर में 23 करोड़ 17 लाख रुपये की लागत से एक आधुनिक छात्रावास का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। परियोजना को शासन स्तर से हरी झंडी मिलने के बाद निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। स्वीकृत धनराशि में से पहली किस्त के रूप में 5 करोड़ 63 लाख रुपये आरईडी को जारी कर दिए गए हैं, जिससे प्रारंभिक कार्य तेजी से शुरू हो सके। प्रस्ताव के अनुसार, यह छात्रावास 250 छात्रों की क्षमता वाला होगा, जिससे बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। आरईडी के अधिकारियों के मुताबिक, चयनित स्थल पर निर्माण से पहले लगभग 7 हजार घनमीटर मिट्टी की पटाई और लेवलिंग का कार्य किया जाना है। इसके साथ ही छात्रावास को सुविधाजनक बनाने के लिए लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक फर्नीचर भी खरीदा जाएगा, जिसमें बेड, टेबल, कुर्सियां और अन्य आवश्यक संसाधन शामिल होंगे। बताया गया है कि यह प्रस्ताव कई महीनों से शासन स्तर पर लंबित था, लेकिन वित्तीय वर्ष की समाप्ति से ठीक 14 दिन पहले इसे मंजूरी प्रदान कर दी गई। साथ ही प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति देते हुए धनराशि भी अवमुक्त कर दी गई, जिससे परियोजना को गति मिल सकी। अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. डी नियोगी ने बताया कि नए छात्रावास के निर्माण से विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों की आवासीय समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी। वर्तमान में प्रदेश के विभिन्न जिलों और अन्य राज्यों से आने वाले छात्र कुमारगंज कस्बे व आसपास के क्षेत्रों में रहने को मजबूर हैं। निर्धारित समय सीमा के तहत कार्यदायी संस्था को डेढ़ वर्ष के भीतर निर्माण कार्य पूरा कर छात्रावास विश्वविद्यालय को सौंपना होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिधनू में ट्रक-बस की आमने-सामने भिड़ंत, 14 घायल:आधा घंटे तक मची रही चीख-पुकार, 9 की हालत गंभीर रेफर
    Next Article
    बाराबंकी में कार तालाब में गिरी, व्यापारी की मौत:ससुराल से लौटते समय हुआ हादसा, 2 साल की बेटी गंभीर घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment