Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाराबंकी में क्रीड़ा प्रतियोगिता:बालक-बालिका वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर मेलारायगंज विद्यालय ने बढ़ाया मान

    6 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी में खंड शिक्षा अधिकारी सिरौली गौसपुर उपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में कम्पोजिट विद्यालय मेलारायगंज में न्याय पंचायत स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रामानंद ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को सद्भाव, खेल भावना और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा के साथ प्रतिभाग करने का संदेश दिया। प्रतियोगिता में न्याय पंचायत के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया। कबड्डी के जूनियर बालक वर्ग में कम्पोजिट विद्यालय मेलारायगंज ने प्रथम स्थान हासिल कर विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि क. वि. सहरी की टीम उपविजेता रही। जूनियर बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में भी कम्पोजिट विद्यालय मेलारायगंज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में खेल अनुदेशक इन्द्रेश यादव, राजन वर्मा और कमरूजहां ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक मो. इरफान, आशुतोष कुमार सहित न्याय पंचायत के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना और प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुशीनगर में विधिक सहायता शिविर आयोजित:मातृ वंदना, सुमंगला योजनाएं समझाईं; बाल सेवा पेंशन लाभ बताए गए
    Next Article
    उन्नाव में बाइक की टक्कर से घायल वृद्धा की मौत:खेत जाते समय पीछे से मारी टक्कर, हादसे के बाद बाइक सवार फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment