Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में बाइक की टक्कर से घायल वृद्धा की मौत:खेत जाते समय पीछे से मारी टक्कर, हादसे के बाद बाइक सवार फरार

    5 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में हाजीपुर-रौतापुर रोड पर खेत जा रही वृद्धा को बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल वृद्धा की इलाज के दौरान मौत हो गई। गुरुवार सुबह मौत की खबर घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर टक्कर मारने वाले बाइक सवार की तलाश कर रही है। हाजीपुर निवासी पाता देवी (60) पत्नी स्वर्गीय पृथ्वी पाल खेती-किसानी करती थीं। उपचार के दौरान मौत हो गई परिजनों के मुताबिक, वह घर से खेत जाने के लिए निकली थीं। इसी दौरान हाजीपुर-रौतापुर रोड पर पीछे से आए बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। गुरुवार सुबह उनकी मौत की सूचना मिलते ही परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतका के बेटे मनोज कुमार ने बताया कि घटना के समय परिवार के लोग खेत पर मौजूद थे। इसी दौरान खेत में काम कर रहे एक व्यक्ति ने आवाज देकर हादसे की जानकारी दी। बाइक सवार टक्कर मारने के बाद मौके से फरार इसके बाद परिजनों को घटना का पता चला। मनोज के मुताबिक, बाइक सवार टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया। अभी तक उसे पकड़ा नहीं जा सका है। पाता देवी के पति पृथ्वी पाल की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार में उनके दो बेटे और एक बेटी हैं। वृद्धा खेती-किसानी करके परिवार का सहयोग करती थीं। उनकी मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में मातम पसरा हुआ है। पुलिस के अनुसार,शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसे के लिए जिम्मेदार बाइक सवार की पहचान करने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर वाहन और उसके चालक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाराबंकी में क्रीड़ा प्रतियोगिता:बालक-बालिका वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर मेलारायगंज विद्यालय ने बढ़ाया मान
    Next Article
    प्रतापगढ़ में साइबर अपराध को लेकर जागरूक किया:पुलिस टीम ने छात्राओं को उनके अधिकारों के बारे में बताया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment