Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी:24 से अधिक यात्री घायल, दिल्ली से मधुबनी जा रही बस लोनी कटरा के पास पलटी

    5 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को एक डबल डेकर बस पलट गई, जिसमें 24 से अधिक यात्री घायल हो गए। यह हादसा लोनी कटरा थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 32 के पास हुआ। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस का संतुलन बिगड़ने के कारण यह दुर्घटना हुई। हादसे के समय बस में कई यात्री सवार थे जो दिल्ली से मधुबनी, बिहार जा रहे थे। दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची। सभी घायल यात्रियों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज जारी है। पुलिस ने बताया कि बस को सड़क से हटाने में काफी समय लगा, जिसके कारण कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा। बाद में क्रेन की मदद से बस को हटाकर ट्रैफिक को सामान्य किया गया। घायलों में बिहार के कई निवासी शामिल घायलों में दयानंद पासवान (29), रूपा देवी (33), ईशा कुमारी (30), आरव कुमार (7), मयंक कुमार (2), शत्रुघ्न पासवान (40), निशा चौधरी (32), अशोक कुमार (38), गुड़िया देवी (35), लकी कुमार (15), रोशन कुमार (24), संतोष ठाकुर (32), बिमला देवी और लुखिया देवी (30) शामिल हैं। ये सभी यात्री बिहार के विभिन्न जिलों के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बस के अनियंत्रित होने को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और सभी पहलुओं पर रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी से विवाद के बाद पति ने की आत्महत्या:सीतापुर में लुधियाना से लौटा था घर, पेड़ से लटका मिला शव
    Next Article
    चंदौली में स्कूली वाहनों की जांच का अभियान:छात्रों की सुरक्षा के लिए 15 अप्रैल तक चलेगा विशेष चेकिंग अभियान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment