Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी से विवाद के बाद पति ने की आत्महत्या:सीतापुर में लुधियाना से लौटा था घर, पेड़ से लटका मिला शव

    3 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के कोतवाली देहात क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी संतराम का गुरुवार देर रात अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। परिजनों का कहना है कि कहासुनी के बाद संतराम काफी परेशान हो गया और घर से बाहर निकल गया। इसके कुछ समय बाद उसने गांव के पास एक पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी तब हुई जब परिवार के लोगों ने उसे तलाशना शुरू किया। काफी खोजबीन के बाद संतराम का शव पेड़ से लटका मिला, जिसे देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में परिजन उसे नीचे उतारकर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। संतराम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हनुमान जन्मोत्सव पर श्री बड़े हनुमान मंदिर जगमगाया, देखें तस्वीरें:देर रात तक दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, सुंदरकांड और भजन से गूंजा परिसर
    Next Article
    बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी:24 से अधिक यात्री घायल, दिल्ली से मधुबनी जा रही बस लोनी कटरा के पास पलटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment