Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाराबंकी में तेज रफ्तार कार पलटी:खाई में गिरने से क्षतिग्रस्त, चार लोग सुरक्षित

    1 hour ago

    1

    0

    बाराबंकी के दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र में अलियाबाद-रौजागांव मुख्य मार्ग पर देर रात एक कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। केन्हौरा पुल के पास हुए इस हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन उसमें सवार चारों लोग सुरक्षित बच गए। यह घटना देर रात करीब 12 बजे हुई जब कार रौजागांव से अलियाबाद की ओर जा रही थी। संतुलन बिगड़ने के कारण वाहन खाई में जा गिरा और पलट गया। कार में चालक पिंकू सिंह (पुत्र शिव प्रकाश, निवासी गोरा ठकुरान, थाना टिकैतनगर) सहित कुल चार लोग सवार थे, जिनमें दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल थीं। हादसे के बाद मौके से गुजर रहे एक राहगीर ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। पीआरवी 7309 मौके पर रवाना हुई, लेकिन उसके पहुंचने से पहले ही घायलों के परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जा चुके थे। बाद में अलियाबाद चौकी पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। अलियाबाद चौकी प्रभारी राकेश कुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही घायलों को अस्पताल ले जाया जा चुका था। उन्होंने पुष्टि की कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महराजगंज में कोर्ट के आदेश पर हटा अतिक्रमण:300 लोगों को मिलेगा लाभ, गली पतली होने से निकलने में होती थी दिक्कत
    Next Article
    चटोरी गली में डोसा-कबाब पराठा 10 रुपये महंगा:लालमोहन का भी बढ़ेगा रेट, गोरखपुर में कमर्शियल सिलेंडर बिगाड़ रहा जायका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment