Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाराबंकी में वकीलों ने एसपी ऑफिस घेरा:शोएब किदवई हत्याकांड के विरोध में प्रदर्शन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

    10 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी में अधिवक्ता शोएब किदवई की हत्या के मामले में सोमवार को वकीलों का आक्रोश फूट पड़ा। पुलिस को दिए गए अल्टीमेटम की समयसीमा समाप्त होने के बाद हजारों की संख्या में महिला और पुरुष अधिवक्ताओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया। वे मुख्य शूटरों और साजिशकर्ताओं की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। दोपहर लगभग 2 बजे कचहरी परिसर से अधिवक्ताओं का एक बड़ा जत्था नारेबाजी करते हुए एसपी कार्यालय की ओर बढ़ा। देखते ही देखते पूरा इलाका वकीलों की भीड़ से भर गया। "हत्यारों को गिरफ्तार करो" और "न्याय दो" जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा। भारी भीड़ के कारण एसपी कार्यालय के आसपास का क्षेत्र छावनी में बदल गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एएसपी विकास चंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस अधिकारियों ने अधिवक्ताओं को समझाने और शांत करने का प्रयास किया, लेकिन वकील मुख्य शूटरों और साजिशकर्ताओं की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान अधिवक्ताओं और पुलिस बल के बीच तनाव बना रहा, हालांकि किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। अधिवक्ताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक हत्याकांड का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, उनका आंदोलन जारी रहेगा। नगर कोतवाली क्षेत्र के असेनी मोड़ पर शुक्रवार को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने अधिवक्ता शोएब किदवई की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद से ही अधिवक्ता समुदाय में भारी आक्रोश है और शहर का माहौल लगातार तनावपूर्ण बना हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में 28वीं सालाना मजलिस व जुलूस संपन्न:शिया पंजतनी कमेटी ने कदम रसूल इमामबाड़े में किया आयोजन
    Next Article
    पथरी ऑपरेशन के बाद महिला की मौत:बदायूं में परिजनों ने डॉक्टर-स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment