Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पथरी ऑपरेशन के बाद महिला की मौत:बदायूं में परिजनों ने डॉक्टर-स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया

    8 hours ago

    1

    0

    बदायूं में पित्त की थैली के ऑपरेशन के बाद एक निजी अस्पताल में 52 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने डॉक्टर और अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। यह घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के श्यामनगर स्थित मिलेनियम हॉस्पिटल की है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के बरातेगदार गांव निवासी मनोहरलाल की पत्नी प्रेमवती (52) को पथरी के ऑपरेशन के लिए 14 फरवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉ. ऋषभ अग्रवाल ने 15 फरवरी को उनका ऑपरेशन किया था। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद डॉक्टर ने प्रेमवती को टॉयलेट की नली (कैथेटर) नहीं लगाई। इसके कारण मरीज को बार-बार शौचालय जाने के लिए बिस्तर से उठना पड़ रहा था। परिवार वालों ने कई बार स्टाफ को इसकी जानकारी दी, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। परिजनों के अनुसार, बार-बार उठने और चलने के कारण प्रेमवती की हालत बिगड़ने लगी। उन्होंने स्टाफ को फिर से सूचित किया, लेकिन कोई मदद के लिए नहीं आया, जिसके परिणामस्वरूप महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार वालों को शांत कराया। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हो गए। प्रेमवती के बेटे नीलेश ने कहा कि यदि स्टाफ ने लापरवाही न बरती होती तो उनकी मां की जान बच सकती थी। कोतवाली एसएचओ संजय कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, डॉ. ऋषभ अग्रवाल ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताते हुए किसी भी स्तर पर लापरवाही से इनकार किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाराबंकी में वकीलों ने एसपी ऑफिस घेरा:शोएब किदवई हत्याकांड के विरोध में प्रदर्शन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
    Next Article
    टीवी से घर में आग, दहेज का सामान जला:फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई, बेटी के दहेज के लिए रखा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment