Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरहज-देवरिया सड़क निर्माण को लेकर धरना:17 फरवरी को पैदल मार्च का आह्वान, शीघ्र शुरू कराने की मांग

    1 hour ago

    1

    0

    देवरिया में बरहज–सोनूघाट–देवरिया मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन अब निर्णायक चरण में पहुंच गया है। समाजवादी पार्टी के नेता विजय रावत ने घोषणा की है कि 17 फरवरी को भलुअनी से बरहज तहसील तक पैदल मार्च निकाला जाएगा। इसके बाद तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। विजय रावत ने स्पष्ट कहा कि जब तक सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि पिछले एक सप्ताह से गांव-गांव जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है, जिसे क्षेत्र की जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है। रविवार को बरहज–देवरिया तहसील मार्ग पर विजय रावत के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने की मांग की। विजय रावत ने कहा कि जर्जर सड़क के कारण क्षेत्र के लोगों को रोजाना आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खराब मार्ग के चलते शिक्षा, व्यापार और स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने इसे क्षेत्र के विकास से जुड़ा अहम मुद्दा बताया। उन्होंने लोगों से अपील की कि यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के अधिकारों की है। 17 फरवरी को अधिक से अधिक संख्या में भलुअनी से पैदल मार्च में शामिल होकर शांतिपूर्ण धरना देने का आह्वान किया गया है। प्रदर्शन में संजय सिंह, राकेश यादव, राहुल तिवारी, आदित्य कुमार, अनिश यादव, कृष्णनंद यादव, वीरेंद्र यादव और पट्टू यादव सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में बस ने बग्घी को मारी टक्कर, 7 घायल:बारात से वापस लौटते समय हुआ हादसा, सभी घायल अस्पताल में भर्ती
    Next Article
    बदायूं में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक को गंगाजल लेकर लौट रहा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment