Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारत-पाक महामुकाबला:कानपुरिया अंदाज में अन्नू अवस्थी ने पिलाई ठंडाई, कपिल ने उतारा उस्मान का 'भूत'

    1 hour ago

    1

    0

    भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट के महामुकाबले का रोमांच चरम पर है। मैदान पर खिलाड़ियों के उतरने से पहले ही कानपुर के मशहूर हास्य कलाकारों और कवियों ने अपने चिर-परिचित मजाकिया और बेबाक अंदाज में टीम इंडिया की जीत की पटकथा लिख दी है। कनपुरिया तल्खी, चुटीले संवादों और ठहाकों के बीच मशहूर कॉमेडियन अन्नू अवस्थी, अभिनेता कपिल और हास्य कवि हेमंत पांडे ने साफ़ कह दिया है कि इस बार पाकिस्तान की खैर नहीं है। 'कीड़े-मकोड़े' से ज्यादा कुछ नहीं भारत के दुश्मन: अन्नू अवस्थी दैनिक भास्कर से विशेष बातचीत में अन्नू अवस्थी ने अपनी 'बिंदास' शैली में कहा कि जीत तो केवल भारत की ही होनी है। उन्होंने खेल भावना का सम्मान करते हुए एक बड़ी लकीर खींची। अवस्थी ने कहा, "हमारा विरोध पाकिस्तान के खिलाड़ियों से नहीं, बल्कि उन मंसूबों से है जो भारत के खिलाफ जहर उगलते हैं। जो भारत को नुकसान पहुँचाने की बात करेगा, वह हमारे लिए 'कीड़े-मकोड़े' से बढ़कर कुछ नहीं है।" PCB (पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड) के बार-बार बदलते बयानों पर चुटकी लेते हुए अन्नू ने कहा कि ये लोग अपनी खिचड़ी खुद पकाते हैं और बेफालतू में सबको परेशान करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को महाशिवरात्रि की सलाह देते हुए कहा कि आज महादेव का दिन है, ठंडाई पियो और मैदान में जाकर सिर्फ 'छक्के पेलो'। अभिनेता कपिल ने पाकिस्तानी गेंदबाजी और उनके नए 'हवा' बने गेंदबाजों पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने विशेष रूप से उस्मान बिन तारिक का जिक्र करते हुए सूर्यकुमार यादव (सूर्या भाई) से अपील की कि इस गेंदबाज की 'कायदे से कुटाई' होनी चाहिए। कपिल ने कहा, "ये जो रुक-रुक कर बॉलिंग का नाटक करता है और जिसे 'मैजिशियन' बताया जा रहा है, उसका सारा जादू मैदान पर निकाल देना चाहिए। जब हमारे दिग्गजों ने मलिंगा और वॉर्न जैसे शेरों को नहीं छोड़ा, तो ये नए लड़के क्या चीज़ हैं।" उन्होंने टीम इंडिया को संदेश दिया कि पाकिस्तान की ओर से आने वाली गीदड़ भभकियों का जवाब बल्ले से देना जरूरी है। कनपुरिया अंदाज में उन्होंने कहा कि इस बार गेंदबाजों को ठीक से 'धुंगारना' (धुआं निकाल देना) जरूरी है। हेमंत पांडे की कविताओं ने भरा जोश: 'पाकिस्तान में फिर टीवी तोड़े जाएंगे' इस माहौल में जोश भरने का काम किया कानपुर के मशहूर हास्य कवि और 'लाफ्टर फेम' हेमंत पांडे ने। अपनी विशेष कनपुरिया शैली में उन्होंने चार लाइनें पढ़कर टीम इंडिया का मनोबल बढ़ाया: "हर किसान और हर फौजी की कसम है, हमारे जैसे हर मनमौजी की कसम है, इन पाकियों को आज हरा के आना, सूर्य कुमार, तुम्हें 'भौजी' की कसम है!" हेमंत ने अपनी कविताओं के जरिए पाकिस्तान के डर और टीम इंडिया के आक्रामक रुख को बखूबी बयां किया। उन्होंने भविष्यवाणी की कि आज अभिषेक शर्मा को बॉल 'फुटबॉल' की तरह नजर आएगी और सूर्या उनके लिए 'काल' बनकर उतरेंगे। पांडे ने चुटकी लेते हुए कहा कि आज भारत में तो जश्न के बम फोड़े जाएंगे, लेकिन पाकिस्तान के हर घर में 'टीवी' तोड़े जाने की पुरानी परंपरा फिर से दोहराई जाएगी। महाशिवरात्रि का आशीर्वाद और जीत का भरोसा: कानपुर के इन कलाकारों ने एकजुट होकर कहा कि महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर महादेव का आशीर्वाद टीम इंडिया के साथ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि खेल अपनी जगह है, लेकिन राष्ट्रवाद सर्वोपरि है। कानपुर की गलियों से निकला यह 'गुरुमंत्र' सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। अंत में सभी ने 'भारत माता की जय' के नारों के साथ भारतीय टीम को इस ऐतिहासिक मुकाबले के लिए शुभकामनाएं दीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में कांवड़ यात्रियों से छेड़छाड़, मारपीट:युवतियों के साथ चल रहे युवक से मारपीट, आरोपियों पर मुकदमा दर्ज
    Next Article
    सवर्ण, दलित, ओबीसी के साथ संघ प्रमुख ने किया भोजन:गोरखपुर में 3 दिवसीय प्रवास पर हैं मोहन भागवत; सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment