Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ब्राह्मणों के अपमान के खिलाफ समाज करेगा आंदोलन:मेरठ में युवा ब्राह्मण समाज संगठन की बैठक में बनी रणनीति

    5 hours ago

    1

    0

    मेरठ में आज युवा ब्राह्मण समाज संगठन की बैठक पीएल शर्मा रोड पर हुई। जिसमें ब्राह्मण समाज के तमाम लोगों ने भाग लेकर संकल्प लिया कि आगामी चुनाव में हमारा संगठन व ब्राह्मण समाज उस पार्टी व व्यक्ति को वोट देगा जो समाज के हित में बात करेगा और खड़ा रहेगा। आज सभी ने हाथ उठाकर के इसकी शपथ ली। पुलिस भर्ती परीक्षा के प्रश्न में पंडित शब्द के दुरुपयोग का संपूर्ण ब्राह्मण समाज ने विरोध किया। समाज ने एकजुट होकर रखी मांग सभी ने एक मत से यह मांग करी की पेपर बनाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जाए अन्यथा इसके विरोध में भी अगर आंदोलन चलाना पड़ा तो हम उनसे पीछे नही होंगे । 19 मार्च को माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा यूजीसी पर आने वाले निर्णय पर विचार विमर्श किया गया और सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया की अगर यूजीसी के नियम को नहीं हटाया गया तो आंदोलन पूरे जोर-जोर के साथ में शुरू किया जाएगा। एक्शन नहीं हुआ तो करेंगे आंदोलन युवा ब्राह्मण समाज संगठन की पूर्व निर्धारित बैठक पीएल शर्मा रोड पर स्थित सौरभ दिवाकर जी के निवास पर संपन्न हुई । बैठक की अध्यक्षता संगठन के स्थाई समिति के सदस्य पंडित अजय शर्मा ने कि व संचालन संगठन के अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने किया । ये मौजूद रहे बैठक में मुख्य रूप से विचार रखने वालों में संगठन के मंत्री पुनीत शर्मा कोषाध्यक्ष राजीव नरहरि , डॉक्टर प्रियंक शर्मा, सौरभ दिवाकर ,पंडित भूषण शर्मा ,पंडित मनीष शर्मा, पंडित गणेश दत्त शर्मा ने संगठन की एकता व ब्राह्मण हित में कार्य करने वालों को पूर्ण सहयोग देने का वचन दोहराया। आज की बैठक में गिरीश भारद्वाज ,ललित कौशिक ,श्रीकांत पांडे ,सुधांशु भारद्वाज, संजय वाजपेई ,सुमित शर्मा ,आनंद भारद्वाज ,अजय शर्मा बुढ़ाना गेट ,सुधीर कुमार शर्मा ,अंकुर शर्मा, सुरेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुशीनगर में 1200 रुपए में सिलेंडर बेचने का आरोप:एजेंसी पर आए युवक ने बनाया वीडियो, DSO बोले- शिकायतकर्ता से मांगे गए हैं सबूत
    Next Article
    5.5 हजार वाहनों की RC कैंसिल होगी:प्रयागराज में ट्रैफिक पुलिस ने RTO को भेजी रिपोर्ट, 2 से ज्यादा बार हो चुका चालान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment