Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर में 1200 रुपए में सिलेंडर बेचने का आरोप:एजेंसी पर आए युवक ने बनाया वीडियो, DSO बोले- शिकायतकर्ता से मांगे गए हैं सबूत

    4 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर के पडरौना नगर पालिका क्षेत्र की एक गैस एजेंसी पर आरोप है कि उसने देर रात चुपचाप सिलेंडर बांटे, जबकि सुबह पहुंचे उपभोक्ताओं को गैस खत्म होने की बात कहकर लौटा दिया गया। उपभोक्ताओं का दावा है कि सिलेंडर 1200 रुपये में बेचे जा रहे थे। यह घटना पडरौना नगर पालिका की आवास विकास कॉलोनी स्थित अनिकेत इंडियन गैस एजेंसी पर हुई। रविवार सुबह करीब पांच बजे बड़ी संख्या में उपभोक्ता गैस सिलेंडर लेने पहुंचे थे। एजेंसी के कर्मचारियों ने उन्हें बताया कि गैस सिलेंडर रात लगभग दो बजे ही वितरित कर दिए गए थे। उपभोक्ताओं ने इस पर नाराजगी व्यक्त की। उनका कहना है कि एक दिन पहले ही जिलाधिकारी ने सभी गैस एजेंसियों पर पारदर्शी वितरण सुनिश्चित करने के लिए नोडल अधिकारी और पुलिस बल तैनात करने का निर्देश दिया था। इसका उद्देश्य कालाबाजारी और ओवररेटिंग को रोकना था। युवक ने बनाया वीडियो पडरौना ब्लॉक के ग्राम पंचायत पगरा बुजुर्ग निवासी पंकज गोंड ने आरोप लगाया कि जब वह सुबह पांच बजे गैस लेने पहुंचे, तो उन्हें बताया गया कि गैस खत्म हो गई है। हालांकि, उन्होंने थोड़ी दूरी पर एजेंसी के दो सेल्समैन को कुछ लोगों को 1200 रुपये में गैस सिलेंडर बेचते देखा। पंकज से भी इतनी ही रकम मांगी गई। पंकज गोंड ने बताया कि जब उन्होंने एक व्यक्ति को पैसे देकर सिलेंडर लेते देखा, तो उन्होंने इसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। वीडियो बनता देख सेल्समैन घबरा गए और वहां से हट गए। पंकज का दावा है कि उन्होंने पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया है। पीड़ित के अनुसार जब उन्होंने इस संबंध में एजेंसी मालिक से बात की तो उन्हें मंगलवार को आने की बात कहकर टाल दिया गया। इस मामले में पंकज गोंड ने जिला पूर्ति अधिकारी को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। डीएसओ बोले- शिकायतकर्ता से मांगा गया है वीडियो वहीं गैस लेने पहुंचे अन्य उपभोक्ताओं, जिनमें बृजेश तिवारी सहित कई लोग शामिल थे, उन्होंने भी आरोप लगाया कि बिना किसी सूचना के देर रात सिलेंडर वितरित कर दिए गए। घटना के दौरान एजेंसी संचालक और उपभोक्ताओं के बीच बहस भी हुई। उपभोक्ताओं का कहना था कि एजेंसी के मैनेजर ने खुद बताया कि सिलेंडर रात दो बजे बांटे गए, जबकि एजेंसी मालिक इस बात से इनकार करते रहे। इस पर मौजूद लोग लगातार मैनेजर को बुलाकर स्थिति स्पष्ट करने की मांग करते रहे। कुछ उपभोक्ता ऐसे भी थे जो नियमानुसार गैस बुकिंग और ओटीपी लेकर एजेंसी पहुंचे थे, लेकिन इसके बावजूद उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। पीड़ित का दावा है कि ईआरओ को व्हाट्सएप के जरिए तहरीर भेजकर अवगत कराया। जिला पूर्ति अधिकारी कृष्णा गोपाल पाण्डेय ने बताया कि एजेंसी के ऊपर लगाए गए आरोपी पर हमने जांच टीम भेजी है शिकायतकर्ता से भी बात की गई वीडियो साक्ष्य मांगे गए हैं। वहीं जो वितरण के समय में गड़बड़ी बताई गई है उसमें हमारी जांच में अब तक सामने आया की सुबह 5:00 बजे नहीं 6:00 बजे से गैस सिलेंडर का वितरण शुरू हुआ था। बाकी अभी कोई ठोस ऐसी साक्ष्य हाथ नहीं लगे हैं जिससे मामला साफ हो पाए। अगर पीड़ित वो वीडियो दे पाता है जिसका दावा कर रहा है। तो उसकी भी जांच कराई जाएगी और कार्यवाही भी होगी
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुर्मी क्षत्रिय सभा ने मनाया होली मिलन समारोह:सांसद छत्रपाल गंगवार बोले, होली दिलों को जोड़ने का पर्व
    Next Article
    ब्राह्मणों के अपमान के खिलाफ समाज करेगा आंदोलन:मेरठ में युवा ब्राह्मण समाज संगठन की बैठक में बनी रणनीति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment