Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ब्राह्मण समाज ने 'घूसखोर पंडत' फिल्म पर आपत्ति जताई:निर्देशक और अभिनेता के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग, थाने में तहरीर दी

    10 hours ago

    1

    0

    नेटफ्लिक्स पर प्रसारित फिल्म 'घूसखोर पंडित' के नाम को लेकर ब्राह्मण समाज में नाराजगी है। बुधवार को कई लोगों ने हापुड़ नगर थाने में फिल्म के निर्देशक नीरज पांडेय और अभिनेता मनोज बाजपेयी के खिलाफ तहरीर दी। उन्होंने फिल्म के नाम पर आपत्ति जताते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। नानक चंद शर्मा ने प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि फिल्म का शीर्षक और उसकी प्रस्तुति ब्राह्मण समाज की धार्मिक और सामाजिक भावनाओं को ठेस पहुंचा रही है। उनका कहना है कि 'घूसखोर पंडित' जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर पूरे समाज को गलत तरीके से दिखाया गया है, जिससे उनकी छवि खराब हो रही है। इसे जानबूझकर एक विशेष वर्ग को अपमानित करने का प्रयास बताया गया है। तहरीर में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायतकर्ताओं ने ऐसे कंटेंट पर रोक लगाने और जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की अपील की है। इस दौरान अमरनाथ शर्मा, भगीरथ लाल शर्मा, विक्की शर्मा, नरेंद्र शर्मा, विकास शर्मा और अंकुर शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे। थाना प्रभारी विनोद पांडेय ने बताया कि शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर के बिनेका माफी में शराब बंदी का निर्णय:ग्रामीणों ने की बैठक, शराब पीने या बेचने पर 5100 रुपए जुर्माना लगेगा; समाज से होगा बहिष्कार
    Next Article
    यूपी बजट से बागपत के किसान असंतुष्ट:देर से गन्ना भुगतान पर ब्याज की मांग, युवाओं को मिली सौगात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment