Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खड्डा के स्कूल में दो छात्रों के बीच मारपीट:एक घायल, परिजनों और शिक्षक में नोकझोंक; टीचर बोले- क्लास में घुसकर मारा

    2 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर के खड्डा तहसील के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के हनुमानगंज गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को दो बच्चों के बीच हुआ झगड़ा अब पूरे गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। खेलते-खेलते शुरू हुआ मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि एक बच्चे के सिर में चोट लग गई। बाद में जब परिजन स्कूल पहुंचे तो वहां शिक्षक और अभिभावकों के बीच भी कहासुनी हो गई। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक कक्षा 5 में पढ़ने वाले दो छात्र खुशहाल पुत्र अनिल और देवानंद पुत्र रामप्रवेश शनिवार को मध्याह्न भोजन की छुट्टी में स्कूल परिसर में खेल रहे थे। खेल के दौरान पत्थर की एक चिप्पी को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि खुशहाल ने खेलते समय चिप्पी फेंक दी, जिस पर देवानंद ने उससे पूछा कि ऐसा क्यों किया। इसी बात को लेकर दोनों में बहस शुरू हो गई और फिर धक्का-मुक्की होने लगी। खेल-खेल में सिर पर लगी चोट बच्चों के अनुसार झगड़े के दौरान दोनों एक-दूसरे से उलझ गए। इसी दौरान खुशहाल का सिर दीवार से टकरा गया। आरोप है कि देवानंद के हाथ में पहना कंगन भी खुशहाल के सिर में लग गया, जिससे उसे चोट आई और खून निकलने लगा। खुशहाल का कहना है कि देवानंद ने कंगन से मारा, जबकि देवानंद का कहना है कि वह खुद को बचा रहा था और अनजाने में कंगन लग गया। झगड़े के बाद देवानंद अपनी कक्षा में चला गया, जबकि खुशहाल रोते हुए घर पहुंचा। घर पर जब उसके सिर पर चोट देखी गई तो परिजन घबरा गए। उन्होंने तुरंत स्कूल जाकर शिक्षक से घटना के बारे में पूछा। इसी दौरान स्कूल में तैनात शिक्षामित्र मोती यादव और खुशहाल के परिजनों के बीच कहासुनी हो गई। खुशहाल के परिजनों का कहना है कि जब वे स्कूल पहुंचे तो शिक्षक ने उन्हें कक्षा से बाहर जाने को कहा और उनकी बात ठीक से नहीं सुनी। उनका आरोप है कि उनके साथ सही व्यवहार नहीं किया गया। इसी दौरान उन्होंने मोबाइल से वीडियो बना लिया। महिला ने स्कूल में आकर छात्र को मारा दूसरी ओर देवानंद का कहना है कि खुशहाल की मां स्कूल में आकर उसे मारने लगीं। उसका कहना है कि वह सिर्फ अपना बचाव कर रहा था और उसने जानबूझकर किसी को चोट नहीं पहुंचाई। शिक्षामित्र मोती यादव का कहना है कि घटना मध्याह्न भोजन की छुट्टी के समय हुई थी। उनके अनुसार दोनों बच्चों में झगड़ा हुआ, लेकिन बाद में सब सामान्य हो गया था। उनका आरोप है कि कक्षा चलने के दौरान खुशहाल के परिजन अचानक अंदर आ गए और देवानंद को मारने लगे। जब उन्होंने रोकने की कोशिश की तो उनसे भी बहस की गई और वीडियो बनाकर वायरल कर दिया गया। घटना के बाद गांव में अलग-अलग तरह की बातें हो रही हैं। कुछ लोग स्कूल प्रशासन की निगरानी पर सवाल उठा रहे हैं, तो कुछ इसे बच्चों के बीच का सामान्य झगड़ा बता रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल में छुट्टी के समय बच्चों पर ज्यादा ध्यान दिया जाना चाहिए, ताकि इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग और स्थानीय प्रशासन इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं। यदि शिकायत की जाती है तो जांच कर आगे की कार्रवाई की जा सकती है। गांव के लोगों का मानना है कि बच्चों के बीच हुए विवाद को समझदारी से सुलझाया जाना चाहिए, ताकि पढ़ाई का माहौल खराब न हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश बोले- रामभद्राचार्य को जेल भेज देना चाहिए था:केशव-पाठक को ऑफर दिया- 100 विधायक लाइए, मुख्यमंत्री बन जाइए
    Next Article
    योजनाओं का लाभ लेने में दिक्कत आए तो शिकायत करें:जिला जज बोले- न्यायपालिका और कार्यपालिका के सहयोग से मिलेगा पात्रों को लाभ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment