Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ब्रेजा-स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर में दो की मौत:शीशा तोड़कर घायलों को बाहर निकाला, प्रतापगढ़ में शादी से लौट रहे थे

    12 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ में बुधवार देर रात स्कॉर्पियो और ब्रीजा कार की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों मृतक ब्लॉक कर्मी हैं। वहीं, हादसे में घायल ग्राम प्रधान और उनके प्रतिनिधि की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के समय सभी शादी अटेंड करके ब्रीजा कार से लौट रहे थे। तभी बीच रास्ते में मवेशी आ जाने से हादसा हो गया। ब्रीजा कार का ड्राइवर गाड़ी कंट्रोल नहीं कर पाया। कार स्कॉर्पियो को टक्कर मारते हुए 15 फीट नीचे सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। स्कॉर्पियो के भी परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। हादसा कंधई थाना क्षेत्र में रात करीब 11:20 बजे हुआ। हादसे की 3 तस्वीरें… अब पूरी घटना विस्तार से… घटना जिला मुख्यालय से करीब 32 किलोमीटर दूर की है। बाबा बेलखर नाथ धाम के बीडीओ सुरेंद्र बहादुर सिंह के बेटे की शादी कुंडा में थी। इस शादी में शामिल होने के लिए ब्लॉक कर्मचारी सर्वेश कुमार (30), राजू तिवारी, पूरे पांडे गांव के ग्राम प्रधान राजेश कुमार सरोज (50) और खूंझी कला गांव के प्रधान प्रतिनिधि प्रभाकर सिंह (42) गए थे। चारों लोग शाम करीब 6 बजे ब्रेजा कार से कुंडा पहुंचे थे। शादी में शामिल होने के बाद रात करीब 11:20 बजे सभी लोग वापस लौट रहे थे। तभी रास्ते में अचानक एक आवारा मवेशी सड़क पर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में ड्राइवर ने कार मोड़ दी। तभी कार का बैलेंस बिगड़ गया। बेकाबू ब्रेजा कार सामने से आ रही एक स्कॉर्पियो से जा टकराई। इसके बाद सड़क किनारे बने 15 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के शीशे टूट गए। कार में बैठे लोग अंदर ही फंस गए। टक्कर के बाद गड्ढे में गिरी कार हादसे में ब्लॉक कर्मचारी सर्वेश कुमार और राजू तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पूरे पांडे गांव के ग्राम प्रधान राजेश कुमार सरोज और खूंझी कला गांव के प्रधान प्रतिनिधि प्रभाकर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में स्कॉर्पियो का आगे का हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि स्कॉर्पियो में सवार लोग मौके से निकल गए। घटना का पता लगते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घायल प्रभाकर सिंह ने किसी तरह अपने बड़े भाई सुधाकर सिंह और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। शीशा तोड़कर घायलों को बाहर निकाला कार में फंसे लोगों को निकालने के लिए शीशा तोड़ा गया। इसके बाद बाहर निकालकर तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां से परिजन घायलों को लखनऊ के पीजीआई अस्पताल ले गए। दोनों मृतक अपने परिवार में सबसे बड़े थे हादसे में जान गंवाने वाले राजमणि तिवारी तीन भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़े थे। उनकी शादी करीब 15 साल पहले राजगढ़ में हुई थी, लेकिन उनकी कोई संतान नहीं है। वहीं सर्वेश कुमार पांच भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़े थे। उनके दो जुड़वां बेटे निक्कू और विक्कू हैं। हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। सर्वेश कुमार की पत्नी सोना का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं राजमणि तिवारी की मौत की खबर मिलते ही बेलखरनाथ धाम क्षेत्र के कई ग्राम प्रधान और बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके घर पहुंच गए और परिजनों को ढांढस बंधाया। -------------------------- यह खबर भी पढ़ें … गोरखपुर में सिलेंडर के लिए लात-घूंसे चले, गैस गोदाम सील, श्रावस्ती में महिला बेहोश हुई उत्तर प्रदेश में रसोई गैस (LPG) की किल्लत हो गई है। बुकिंग के 4 से 5 दिन बाद भी सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। किल्लत के चलते बुधवार को अयोध्या में राम रसोई को बंद कर दिया गया। 8 साल में पहला मौका है जब राम रसोई बंद की गई है। श्रावस्ती में गैस एजेंसी पर लोगों की भीड़ उमड़ी। धक्का-मुक्की में एक महिला जमीन पर गिरकर बेहोश हो गई। उसके सिर से खून बहने लगा। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में हिंदुस्तान पेट्रोलियम के 2 अफसरों की हत्या:गैस प्लांट में घुसकर मैनेजर और डिप्टी मैनेजर को दिनदहाड़े गोली मारी
    Next Article
    मोनालिसा ने कहा- ये लव जिहाद नहीं:फरमान ने कहा- सुसाइड की धमकी दी थी, तो मैंने सोचा क्यों न शादी कर ली जाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment