Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में हिंदुस्तान पेट्रोलियम के 2 अफसरों की हत्या:गैस प्लांट में घुसकर मैनेजर और डिप्टी मैनेजर को दिनदहाड़े गोली मारी

    5 hours ago

    1

    0

    बदायूं में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) के बायो गैस प्लांट में गुरुवार दोपहर मैनेजर सुधीर गुप्ता और डिप्टी मैनेजर हर्षित मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली मारने का आरोप प्लांट के एक पूर्व कर्मचारी पर लगा है। वह पेलोडर ऑपरेटर रहा था। बताया जा रहा है कि कर्मचारी को कंपनी से निकाल दिया गया था। इससे वह खुन्नस मान रहा था। पहले भी सुधीर और हर्षित को मारने की कोशिश की गई थी। इस मामले में मुकदमे भी चल रहे हैं। सुधीर गुप्ता और हर्षित मिश्रा पुलिस से लंबे समय से सुरक्षा दिलाने की गुहार लगा रहे थे। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर है। प्लांट में एंट्री बैन कर दी गई है। अंदर मौजूद स्टाफ से पुलिस पूछताछ कर रही है। मौके पर एसपी समेत पुलिस और प्रशासन अफसर मौके पर हैं। मामला थाना मूसाझाग क्षेत्र के सैजनी गांव का है। घटना से जुड़े 3 विजुअल देखिए… प्रत्यक्षदर्शी बोले- प्लांट के भीतर जबरन घुसा अजय प्रताप सिंह प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गुरुवार दोपहर करीब एक बजे सैजनी निवासी अजय प्रताप सिंह कुछ लोगों के साथ जबरन प्लांट पर घुस आया। उसका सुधीर गुप्ता और हर्षित मिश्रा से पहले से नौकरी से निकाले जाने को लेकर विवाद चल रहा है। प्लांट में आने के बाद उसने गाली गलौज शुरू कर दी। इस पर दोनों अधिकारियों ने उसका विरोध किया। इसी बीच उसने अपने साथियों के साथ मिलकर फायरिंग शुरू कर दी। जिससे सामने खड़े दोनों अधिकारियों को गोली लग गई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकले। दोनों अधिकारियों को घायल अवस्था में दातागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद HPCL प्लांट, दातागंज CHC और जिला अस्पताल में पुलिस बल तैनात कर दिया गया हैं। प्लांट के अंदर किसी को भी जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। खबर अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में गैस किल्लत, सपाई सड़क पर लेटे:KGMU में 2500 मरीजों पर खाने का संकट; कानपुर पुलिस अनाउंस कर रही- LPG की कमी नहीं
    Next Article
    ब्रेजा-स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर में दो की मौत:शीशा तोड़कर घायलों को बाहर निकाला, प्रतापगढ़ में शादी से लौट रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment