Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ब्रजभूषण सिंह पहुंचे वृंदावन:संत रितेश्वर महाराज का लिया आशीर्वाद, महिला पहलवान यौन शोषण केस में कोर्ट ने किया था बरी

    14 hours ago

    1

    0

    भाजपा नेता और पूर्व सांसद ब्रजभूषण सिंह को महिला पहलवानों से जुड़े मामले में दिल्ली की राउंज एवेन्यू कोर्ट ने बरी कर दिया। सोमवार को कोर्ट द्वारा बरी करने के बाद मंगलवार को ब्रजभूषण सिंह वृंदावन पहुंचे। जहां उन्होंने संत रितेश्वर महाराज का आशीर्वाद लिया। ब्रजभूषण सिंह के आश्रम पहुंचने पर उनका आश्रम के सेवादारों ने तिलक लगाकर और माला पहनाकर स्वागत किया। संत रितेश्वर महाराज से की मुलाकात काफिले के साथ आरोपों से बरी होने के बाद घर जाने से पहले पूर्व सांसद ब्रजभूषण सिंह वृंदावन के वाराह घाट इलाके में स्थित संत रितेश्वर महाराज के आश्रम आनंद लाडली धाम पहुंचे। यहां ब्रजभूषण सिंह ने संत रितेश्वर महाराज के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया। सांसद ब्रजभूषण सिंह और संत रितेश्वर महाराज के बीच करीब आधा घंटे तक एकांतिक वार्तालाप हुई। भगवान शिव का किया अभिषेक संत रितेश्वर महाराज से मुलाकात के बाद सांसद ब्रजभूषण सिंह उनके साथ आश्रम में ही स्थित शिव मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने मंत्रों के बीच भगवान शिव का अभिषेक किया। इससे पहले उन्होंने कुछ देर आश्रम में बनी एक कुटिया में संत रितेश्वर महाराज के साथ ध्यान भी लगाया। इसके बाद वह भोजन करने के लिए चले गए। जजमेंट के पहले भी किए दर्शन पूजा अर्चना करने के बाद मीडिया से मुखातिब हुए पूर्व सांसद ब्रजभूषण सिंह ने कहा कि उन्होंने जजमेंट से पहले भी संत रितेश्वर महाराज के दर्शन नागपुर में जाकर किए थे। अब जजमेंट के बाद घर जाने से पहले महाराज जी के दर्शन करने आया हूं। न्यायपालिका ने जो आरोप मेरे थे वह खारिज किए उसके बाद सम्मान बरी किया। विनेश फौगाट के हाईकोर्ट जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह उनका अधिकार है। इस दौरान उन्होंने अन्य किसी सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया। इससे पहले उन्होंने राजनीति में वापस सक्रियता निभाने पर उन्होंने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास जी की चौपाई है होई वही जो राम रच राखा। विपक्ष ने रची थी साजिश पूर्व सांसद ब्रजभूषण सिंह से जब सवाल किया गया कि किसने साजिश रची तो उन्होंने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि इस प्रकरण में इतना बड़ा प्रदर्शन मेरे खिलाफ हुआ उतना बड़ा प्रदर्शन दुनिया में कहीं नहीं हुआ। आरोप लगाने वाले ओलंपिक के मेडलिस्ट थे,इनके पीछे कांग्रेस खड़ी थी,इनके पीछे आम आदमी पार्टी,ममता,लेफ्ट,राइट,टुकड़ा टुकड़ा गैंग खड़ा था। इनके पीछे कनाडा,US में आंदोलन हुआ था। ये एक बहुत बड़ा षडयंत्र था,उन्होंने कहा कि मैने पहले दिन कहा था कि अगर एक भी बात सत्य पाई गई तो में स्वत फांसी पर चढ़ जाऊंगा। इस दौरान संत रितेश्वर महाराज ने कहा कि धर्म के,सत्य के रास्ते पर चलते हुए न्याय मिला है न्यायपालिका के द्वारा। धर्म का,सनातन का और राष्ट्र का दबदबा सदा रहा है और रहेगा। संत रितेश्वर महाराज ने कहा यह हमारे पुत्र हैं जैसे एक पिता को खुशी होती है उसी तरह की खुशी हमको हो रही है। ये राष्ट्र और सनातन की सेवा करेंगे यह मेरी भावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया पुलिस को मिला पहला इंटरसेप्टर वाहन:ओवरस्पीडिंग, शराब पीकर ड्राइविंग पर होगी सख्त निगरानी
    Next Article
    प्रयागराज में काले बादल छाए, सुबह से झमाझम बारिश:दिन में ही अंधेरा, अगले पांच दिनों तक ऐसे ही मौसम के आसार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment